Move to Jagran APP

Gorakhpur News: पति की मौत के बाद पैतृक भूमि दिलाने का झांसा देकर नन्दोई करता रहा दुष्कर्म, एसएसपी के निर्देश पर दर्ज हुआ केस

Gorakhpur Hindi News मामला गोरखपुर जिले के गुहरिया थाना क्षेत्र का है। महिला ने अपने नन्दोई पर आरोप लगाया है कि पति की मौत के बाद पैतृक सम्पत्ति दिलाने के नाम पर बहनोई ने उसका शारीरिक शोषण किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता रहा।

By Pragati ChandEdited By: Published: Sat, 25 Jun 2022 12:32 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jun 2022 12:32 PM (IST)
Gorakhpur News: पति की मौत के बाद पैतृक भूमि दिलाने का झांसा देकर नन्दोई करता रहा दुष्कर्म, एसएसपी के निर्देश पर दर्ज हुआ केस
पीड़ित महिला की शिकायत पर केस दर्ज। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। गोरखपुर जिले के गुलरिहां थाना क्षेत्र की एक महिला को उसके पति के पैतृक संपत्ति में अधिकार दिलाने का झांसा देकर नन्दोई पर उसका शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा है। पीड़ित महिला जब जमीन दिलाने के लिए नन्दोई पर दबाव बनाने लगी तो वह धमकी देने लगा। इसके बाद पीड़ित महिला ने कई दिनों तक थाने से लेकर पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। थक हार कर पीड़िता एसएसपी के पास पहुंची तब जाकर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व धोखाधड़ी के साथ ही अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया।

loksabha election banner

ये है मामला: गुलरिहां क्षेत्र की पीड़ित महिला का आरोप है उसकी एक पुत्री है, उसके पति की मौत वर्ष 2015 में हो गई थी। उसके पति की मौत के बाद थाना क्षेत्र के करमहां बुजुर्ग निवासी उसके नन्दोई अच्छेलाल का उसके परिवार में लगातार आना-जाना और दखल शुरू हो गया। अच्छेलाल उसके ससुर को अपने पक्ष में करके पूरी पैतृक सम्पति को 13 अक्टूबर 2016 को परिवार के सभी शेयर धारकों को रजिस्टर्ड वसीयत करा दिया। जिसमें अच्छेलाल खुद गवाह है।

सम्पत्ति दिलाने का देता रहा आश्वासन: महिला का आरोप है कि पैतृक सम्पत्ति में उसका नाम नहीं दर्ज हुआ। इस बात को लेकर उसने नन्दोई अच्छेलाल से इस बारे में पूछा तो उसने आश्वासन दिया कि आपका हिस्सा आपके सास के नाम से दर्ज करवा दिया गया है और कुछ समय बाद सास के हिस्से की पूरी जमीन आपके नाम से बैनामा करा दूंगा। इसी आश्वासन पर अच्छेलाल पर भरोसा करती रही। आरोपित का उसके घर आना-जाना लगा रहता था। अच्छेलाल उसकी सास को अपने विश्वास में लेकर गोरखपुर शहर स्थित मकान में रखने लगा और कीमती प्रोपर्टी का देखभाल करते रहा।

दुष्कर्म का विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी: पीड़ित महिला ने बताया कि नन्दोई का उसके घर आना-जाना लगा रहा। अकेले होने का लाभ उठाते हुए उसने कई बार सास से प्रोपर्टी दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि इसका विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि किसी से बताओगी तो प्रापर्टी को तुम्हारी सास से किसी और को बेचवा दूंगा।

पीड़िता का आरोप है कि वह लोकलाज के डर से दुष्कर्म की बात किसी को नहीं बताई। 10 जून को अच्छेलाल पुनः उसके घर पहुंचा और कमरा बन्द करके उसके नाम से जमीन रजिस्ट्री कराने का झांसा देकर दुष्कर्म करने लगे। शोर मचाने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता का आरोप है कि बाद में पता चला कि उसकी करोड़ों की पैतृक सम्पत्ति उसकी सास से अच्छेलाल किसी अन्य व्यक्ति को बेचवा कर पांच करोड़ रुपया भी हड़प लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.