Move to Jagran APP

Monsoon 2022: गोरखपुर में दो दिन 117 मिमी हुई बारिश, अभी तीन और सक्रिय रहेगा मानसून

Gorakhpur Bonsoon Update 1 Julr 2022 गोरखपुर मानसूनी बारिश जारी है। बुधवार को पूर्वांचल में दस्तक देने के बाद गुरुवार को दिन भर रुक-रुक कर बारिश हुई। उम्मीर की जा रही है बारिश का यह सिलसिला अभी तीन दिन और जारी रहेगा।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Fri, 01 Jul 2022 06:10 AM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2022 06:10 AM (IST)
Monsoon 2022: गोरखपुर में दो दिन 117 मिमी हुई बारिश, अभी तीन और सक्रिय रहेगा मानसून
गोरखपुर में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। - जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। मानसूनी वर्षा के सिर्फ दो दिनों में जिले में 117 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है। गुरुवार को भी दिन में रुक-रुक कर वर्षा होती रही। इससे अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब आ गया है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने पूर्वानुमान जताया है कि शुक्रवार व रविवार को हल्की वर्षा के आसार हैं। शनिवार को मध्यम वर्षा के आसार हैं।

loksabha election banner

गुरुवार को दिन भर रुक-रुककर होती रही बारिश

गुरुवार को दिन में रुक-रुक रिमझिम वर्षा होती रही। इसके चलते लोगों को गर्मी से राहत रही। दिन का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। पिछले 24 घंटे(मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे से बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक) में जिले में 33.3 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई है। जून माह में अब तक कुल 149.3 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है। बुधवार को आर्द्रता अधिकतम 87 व न्यूनतम 79 प्रतिशत रही।

जून का औसत अधिकतम तापमान- 36.7

जून का औसत न्यूनतम तापमान- 26.1

तापमान डिग्री सेल्सियस में

जून की औसत वर्षा- 185.5 मिलीमीटर।

जून में पिछले पांच वर्षों में हुई इतनी वर्षा

जून 2022- 149.3

जून 2021- 294.2

जून 2020- 382.5

जून 2019- 83.7

जून 2018- 286.1

वर्षा मिलीमीटर में

देवरिया में हुई सर्वाधिक वर्षा

मानसूनी वर्षा के दूसरे दिन गोरखपुर-बस्ती मंडल के सात जिलों में देवरिया में सर्वाधिक वर्षा हुई है। देवरिया में दूसरे दिन में 75.5 मिलीमीटर वर्षा हुई है। दोनों मंडल में संतकबीरनगर में सबसे कम 6.0 मिलीमीटर वर्षा हुई है।

दोनों मंडल में पिछले 24 घंटे में हुई वर्षा (मंगलवार सुबह 8.30 से बुधवार सुबह 8.30 बजे तक)

गोरखपुर- 33.3 मिलीमीटर

महराजगंज- 28.0 मिलीमीटर

देवरिया- 75.5 मिलीमीटर

कुशीनगर- 26.5 मिलीमीटर

बस्ती- 22.1 मिलीमीटर

संतकबीरनगर- 6.0 मिलीमीटर

सिद्धार्थनगर- 25.2 मिलीमीटर।

दो दिन की बरसात में भर गए गली-मोहल्ले : दो दिन हुई बरसात से गोरखपुर शहर के गली मोहल्लों में पानी लग गया। शहर की प्रमुख सड़कों पर लगा पानी कुछ घंटे बाद निकल गया लेकिन मोहल्लों के निचले हिस्से में अब भी पानी लगा हुआ है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.