विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में फर्जी दस्तावेज से लिया ऋण, मकान बेचकर हुआ फरार; सील होने पर खुला राज

Published: Fri, 10 Apr 2026 10:12 AM (IST)

गोरखपुर के सहजनवा में एक युवक ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मकान पर ऋण लिया और फिर उसे बेचकर ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. फर्जी दस्तावेज से मकान पर लिया गया ऋण।

  2. ऋण लेकर मकान बेचकर आरोपी हुआ फरार।

  3. फाइनेंस कंपनी द्वारा सील करने पर खुलासा।

जागरण संवाददाता, सहजनवा, (गोरखपुर)। मकान दिखाकर एक युवक ने फर्जी दस्तावेज से दो बैंकों से ऋण लिया। फिर उस संपती को बेचकर फरार हो गया। ऋण जमा नहीं करने पर जब फाइनेंस कंपनी मकान सील करने पहुंची तो फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ।

यह मामला सहजनवा थाना क्षेत्र का है। भगौरा निवासी कमला देवी की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद समेत फाइनेंस कंपनी के अधिकारी और व कर्मचारी पर जालसाज का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कमला देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के सर्वेश कुमार से मकान खरीदने का सौदा हुआ था। सर्वेश ने बताया कि उसकी संपत्ति पर बैंक का कर्ज है, जिसके जमा करने के बाद वह बैनामा करेगा। लेकिन, आरोपित ने रकम लेने से पहले आरोपित ने अपने माता-पिता के सहयोग से फर्जी कागजात तैयार किए। फिर एसएमएफजी इंडिया होम फाइनेंस लिमिटेड के कर्मचारी व अधिकारियों से मिलकर ऋण प्राप्त कर लिया।

यह भी पढ़ें- नेपाल तक फैला है नेटवर्क, परवेज टांडा से भी जुड़ा था त्रिभुवन

इसके बाद उसने तय रकम लेकर फर्जी कागजात के आधार पर मकान का बैनामा कर दिया। लेकिन, कब्जा दिलाने की बात पर टाल-मटोल करता था। इसी बीच जानकारी मिली कि ऋण जमा नहीं होने पर फाइनेंस कंपनी ने मकान को सील कर दिया है।

थानाध्यक्ष महेश चौबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर सर्वेश कुमार, उसके पिता रामअचल सिंह और मां सुनीता सिंह समेत फाइनेंस कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।