सऊदी अरब में ड्रोन हमले में गोरखपुर के युवक की मौत, दम्माम एयरपोर्ट पर चलाते थे बस
गोरखपुर के बांसगांव निवासी कमलेश पांडेय की सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर 21 अक्टूबर को हुए ड्रोन हमले में मौत हो गई। वह परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
गोरखपुर निवासी कमलेश पांडेय की सऊदी अरब ड्रोन हमले में मौत।
दम्माम एयरपोर्ट पर 21 अक्टूबर को हुए ड्रोन हमले में जान गई।
कमलेश परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे, अब शव का इंतजार।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर 21 अक्टूबर को हुए ड्रोन हमले में बांसगांव क्षेत्र के किशुनपुर उर्फ बगही निवासी कमलेश पांडेय की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। कमलेश परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। उनकी मौत से पत्नी, दो बेटियों और माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्वजन उनके शव के घर आने का इंतजार कर रहे हैं।
हरिश्चंद्र पांडेय के पुत्र कमलेश पिछले तीन वर्षों से सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट के अंदर बस चलाने का काम कर रहे थे। वह बीच-बीच में घर आते-जाते थे। पांच महीने पहले वह फिर सऊदी अरब गए थे।
इसी बीच 21 अक्टूबर को दम्माम एयरपोर्ट पर हुए ड्रोन हमले में उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी गांव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी सुनीता की हालत देख गांव के लोग भी गमगीन हैं।
कमलेश अपने पीछे पत्नी सुनीता और दो बेटियों तान्वी व तान्या को छोड़ गए हैं। चार भाइयों में कमलेश दूसरे नंबर पर थे। उनके पिता किसान हैं।
एक भाई अंडमान-निकोबार में नौकरी करते हैं, जबकि दो भाई खेती-किसानी में पिता का हाथ बंटाते हैं। पिता हरिश्चंद्र पांडेय ने कहा कि मौत की सूचना मिली है। अब शव के आने का इंतजार है।
यह भी पढ़ें- 'श्रद्धा दुबे' आखिर किसकी गोद में लेटी है! वीडियो हुआ वायरल तो जौनपुर से सामने आया खतरनाक कनेक्शन
