विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर से जोधपुर के बीच दौड़ेगी साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-गुड़गांव के रास्ते पूरा होगा सफर

Published: Thu, 07 May 2026 12:24 AM (IST)

पूर्वांचल के यात्रियों की बढ़ती मांग पर रेलवे ने जोधपुर-गोरखपुर-जोधपुर साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।

साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन

साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन

HighLights

  1. जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन की घोषणा।

  2. दिल्ली-गुड़गांव के रास्ते आठ फेरों में चलेगी।

  3. 21 मई से 10 जुलाई तक होगी संचालित।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। दिल्ली के रास्ते जोधपुर तक की यात्रा करने वाले पूर्वांचल के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। लोगों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने 04829/04830 नंबर की जोधपुर-गोरखपुर-जोधपुर साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। 

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार यह ट्रेन कुल आठ फेरा में चलाई जाएगी।  जोधपुर से 21 मई से 09 जुलाई तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को तथा गोरखपुर से 22 मई से 10 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। 

इस ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 08, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04 कोच लगाए जाएंगे। इसके अलावा गोरखपुर के रास्ते छपरा से तिरुपति के बीच एक फेरा में समर स्पेशल ट्रेन चलेगी।

  • 07443/07444 नंबर की तिरुपति-छपरा-तिरुपति समर स्पेशल तिरुपति से 07 मई को तथा छपरा से 12 मई को चलाई जाएगी। मुख्य जनसंपर्क के अनुसार यात्रियों की सुविधा के लिए रिकॉर्ड संख्या में समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। कुछ समर स्पेशल में बर्थ खाली चल रही हैं। यात्री समर स्पेशल ट्रेनों में कन्फर्म टिकट लेकर अपनी यात्रा को सुगम बना सकते हैं।
  • 04829 जोधपुर-गोरखपुर स्पेशल जोधपुर से शाम 04.15 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन छोटी खाटू, सुजानगढ़, रतनगढ़, रेवाड़ी, गुड़गांव, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद और बरेली के रास्ते दूसरे दिन रात 08:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 
  • 04830 गोरखपुर-जोधपुर स्पेशल गोरखपुर से रात 11.25 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर, अयोध्या धाम, लखनऊ, मुरादाबाद, दिल्ली और गुड़गांव होते हुए तीसरे दिन भोर में 03:00 बजे जोधपुर पहुंचेगी। 

गोरखपुर से चलने वाली इन स्पेशल ट्रेनों में खाली हैं पर्याप्त बर्थें

  • 05101 गोरखपुर-नई दिल्ली स्पेशल में 16 मई को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 532 बर्थ उपलब्ध हैं।
  • 05057 गोरखपुर-दिल्ली स्पेशल में 07 मई को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 172 बर्थ, 14 मई को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 793 बर्थ, 21 मई को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 815 बर्थ एवं शयनयान श्रेणी में 16 बर्थ तथा 28 मई को वातानुकूलित तृतीय इकोनामी श्रेणी में 829 व शयनयान श्रेणी में 179 बर्थ उपलब्ध हैं।
  • 01416 गोरखपुर-हडपसर स्पेशल में 24 मई को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 15 एवं शयनयान श्रेणी में 42 बर्थ तथा 25 मई को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 89 व शयनयान श्रेणी में 67 बर्थ उपलब्ध हैं।
  • 05634 गोरखपुर-नारंगी स्पेशल में 29 मई को शयनयान श्रेणी में 119 बर्थ उपलब्ध हैं।