विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में झमाझम बारिश की एंट्री, आने वाले दिनों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट

Published: Fri, 17 Jul 2026 05:29 PM (IST)

गोरखपुर में लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को झमाझम बारिश शुरू हुई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत ...और पढ़ें

HighLights

  1. गोरखपुर में लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को झमाझम बारिश।

  2. उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली बड़ी राहत।

  3. बंगाल की खाड़ी के निम्न दबाव से हुई यह बारिश।

डिजिटल डेस्क, गोरखपुर। लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को गोरखपुर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। सुबह से कई इलाकों में तेज बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। पिछले कई दिनों से छिटपुट बारिश और बादलों के बीच निकल रही धूप के कारण लोग 38 से 40 डिग्री सेल्सियस जैसी गर्मी महसूस कर रहे थे।

मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय ने पहले ही संकेत दिया था कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्नवायुदाब क्षेत्र पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से 19 और 20 जुलाई के आसपास अच्छी बारिश की संभावना जताई गई थी। शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश को उसी मौसम प्रणाली का असर माना जा रहा है।

इससे पहले गुरुवार को गोरखपुर का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

हालांकि, हवा में अधिक नमी होने के कारण लोगों को 38 से 40 डिग्री सेल्सियस जैसी गर्मी का अहसास हो रहा था। अब तेज बारिश से तापमान में गिरावट आने और मौसम सुहाना होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- यूपी में मौसम का डबल अटैक, कई जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट; IMD ने जारी की चेतावनी