विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में पूर्व उपसभापति को इंटरनेट मीडिया पर मारने की मिली धमकी, आरोपी पर केस दर्ज

Published: Sat, 12 Sep 2026 09:37 PM (IST)

गोरखपुर में पूर्व उपसभापति बृजेश सिंह उर्फ छोटू को इंस्टाग्राम पर धमकी देने और छवि धूमिल करने के आरोप में ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. पूर्व उपसभापति बृजेश सिंह को इंस्टाग्राम पर धमकी मिली।

  2. रजत चौधरी पर छवि धूमिल करने और धमकी देने का आरोप।

  3. शाहपुर थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। नगर निगम के पूर्व उपसभापति बृजेश सिंह उर्फ छोटू को इंस्टाग्राम पर धमकी देने के मामला सामने आया है। शाहपुर थाना पुलिस ने बरगदवा के विकास नगर जप्ती टोला निवासी रजत चौधरी के विरुद्ध धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज की है।

तहरीर में बृजेश सिंह ने आरोप लगाया है कि रजत चौधरी राजनीतिक विरोधियों के साथ मिलकर उनकी छवि धूमिल करने के उद्देश्य से इंटरनेट मीडिया पर उनके विरुद्ध दुष्प्रचार करता है।

आरोप है कि 10 सितंबर को रजत ने इंस्टाग्राम पर उनके विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट की और ‘दो थप्पड़ में जमीन पर सुला देंगे’ जैसी धमकी दी। पोस्ट प्रसारित होने के बाद कई लोगों ने उन्हें फोन कर इसकी जानकारी दी।

पूर्व उपसभापति ने तहरीर में यह भी आरोप लगाया है कि रजत चौधरी उनके बारे में जातिसूचक शब्दों और हिंदू धर्म के अपमान से संबंधित आपत्तिजनक पोस्ट करते हैं। इसके अलावा फोन पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

उन्होंने स्वयं और परिवार को खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। बृजेश सिंह कई बार नगर निगम के पार्षद रह चुके हैं। वर्तमान में उनकी पत्नी पूनम सिंह नगर निगम की उपसभापति और राप्तीनगर की पार्षद हैं।

वहीं, आरोपित रजत चौधरी पूर्व पार्षद जनार्दन चौधरी का बेटा है। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें- राम वन गमन मार्ग मामले में CM योगी की नाराजगी के बाद ठेकेदार फर्म और एक्सईएन सस्पेंड, SE पर भी कार्यवाही