Move to Jagran APP

Gorakhpur Coronavirus Updates: गोरखपुर में उप मुख्य चिकित्सा अधीक्षक समेत सात की मौत, 275 संक्रमित

Gorakhpur Coronavirus Updates शुक्रवार को संत कबीरनगर में कोरोना वायरस के 28 नये मरीज मिले।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Fri, 14 Aug 2020 10:51 AM (IST)Updated: Sat, 15 Aug 2020 08:47 AM (IST)
Gorakhpur Coronavirus Updates: गोरखपुर में उप मुख्य चिकित्सा अधीक्षक समेत सात की मौत, 275 संक्रमित
Gorakhpur Coronavirus Updates: गोरखपुर में उप मुख्य चिकित्सा अधीक्षक समेत सात की मौत, 275 संक्रमित

गोरखपुर, जेएनएन। गोरखपुर में सात संक्रमितों की मौत हो गई। इसमें से तीन की मौत शुक्रवार व अन्य की मौत 12 -13 अगस्त को हुई है, इनकी सूचना शुक्रवार काे पोर्टल पर अपलोड की गई। कोराेना संक्रमण के कुल 601 नमूनों की जांच हुई। 326 निगेटिव व 275 में संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें से 161 केवल शहर के हैं। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 4947 हो गई है। 1056 स्वस्थ होकर घर गए। 81 की मौत हो चुकी है। 1456 लोग होम आइसोलेशन से मुक्त हो गए हैं। 2354 लोगों का इलाज चल रहा है। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने इसकी पुष्टि की।

loksabha election banner

गुरु श्रीगोरक्षनाथ चिकित्सालय के उप मुख्य चिकित्सा अधीक्षक व हरपुर बुदहट निवासी 55 वर्षीय डॉ. मधुसूदन सिंह दिल्ली में भर्ती थे। 26 जुलाई को रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें बाबा राघव दास (बीआरडी) मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। तबीयत में सुधार नहीं हाेने पर एक सप्ताह पहले दिल्ली रेफर किया गया था। वहां उनकी प्लाज्मा थेरेपी भी की गई। तबीयत में सुधार हो रहा था। लेकिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और निधन हो गया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय मंत्री व बासगांव निवासी 67 वर्षीय यशवंत सिंह पैनेशिया व पिपराइच के मुड़ेरी गढ़वा निवासी 54 वर्षीय पुजारी बीआरडी में भर्ती थे। इन सभी ने शुक्रवार को अंतिम सांस ली। पैनेशिया में भर्ती शाहपुर निवासी 77 वर्षीय त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी की बुधवार काे मौत हो गई थी। दिलेजाकपुर निवासी 60 वर्षीय लाजो, हुमायूंपुर उत्तरी निवासी 51 वर्षीय सीमा बाला  व पादरी बाजार निवासी 60 वर्षीय मदन मोहन पांडेय बीआरडी में भर्ती थे, इनकी गुरुवार को मौत हो गई थी। स्वास्थ्य केंद्र झरना टोला में 57 की सैंपलिंग की गई, जिसमें से 23 पॉजिटिव आए।

बस्‍ती में कोरोना से दो की मौत, संक्रमितों की संख्‍या 1810 हुई

बस्ती जिले में कोरोना वायरस का कहर जारी है। शुक्रवार को कोरोना वायरस से दो व्यक्तियों के मौत की पुष्टि हुई है। बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर और जिला अस्पताल के ट्रूनेट जांच मशीन व एंटीजन जांच किट से 1228 की रिपोर्ट जारी की गई। रिपोर्ट में 1201निगेटिव जबकि 27 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसी के साथ जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1810 पहुंच गई है। संक्रमितों को लेवल-वन अस्पताल ओपेक चिकित्सालय कैली, जवाहर नवोदय विद्यालय रुधौली व परशुरामपुर में शिफ्ट कराया गया है। कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है।

देवरिया में स्वास्थ्य कर्मी समेत 70 कोरोना पॉजिटिव, अब तक 2350 संक्रमित

देवरिया में बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर के लैब से शुक्रवार को 320 की कोरोना की रिपोर्ट आई। जिसमें 70 कोरोना पॉजिटिव व 250 की रिपोर्ट निगेटिव है। कोरोना पॉजिटिव की संख्या अब 2350 पहुंच गई है। अभी तक कुल 17 कोरोना पॉजिटिव की मौत हुई है। कुल एक्टिव केस 1342 एक्टिव केस है। शुक्रवार को 33 मरीज कोविड अस्पताल से स्वस्थ होकर घर गए। इसके साथ ही स्वस्थ होने वाले कोरोना के मरीजों की संख्या 991 हो गई है।

कुशीनगर में कोरोना के 108 नए केस, कुल 1739 संक्रमित

कुशीनगर में अधिकारियों के लाख प्रयास के बाद भी जिले में कोरोना संक्रमण थमने के बजाय बढ़ता जा रहा है। जिले में हर रोज बड़ी संख्या में संक्रमित मिल रहे हैं। यहां से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजे गए नमूनों में शुक्रवार को 835 की रिपोर्ट मिली, जिसमें 727 निगेटिव व 108 पॉजिटिव हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या जहां 1739 पहुंच गई है, वहीं अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। कुल 913 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।  

महराजगंज में डाक्टर समेत 94 पॉजिटिव, अब तक 1503 संक्रमित

महराजगंज जिले में कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है। शुक्रवार को जिला अस्पताल के डाक्टर, सीएचसी सदर, व मिठौरा के कर्मी, बीआरसी निचलौल व विद्युत विभाग के कर्मी तथा कोल्हुई, निचलौल व ठूठीबारी के पुलिस कर्मी समेत 94 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। संबंधित कार्यालयों व स्थानों को सैनिटाइज कराते हुए बंद किया गया है। बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित पाए जाने से लोग भयभीत हैं। वहीं एक मरीज के स्वस्थ होने पर घर भेजा गया है। उधर परतावल के सेमरा चंदौली गांव में शिविर लगाकर स्वास्थ्य कर्मी बजरंगी त्रिपाठी व संजीव सिंह द्वारा लोगों की कोरोना की जांच की गई। इस तरह से जनपद में कोरोना मरीजों की सख्या बढ़कर अब 1503 हो गई है। इसमें 17 की मौत हो चुकी है।

सिद्धार्थनगर में 90 और लोग पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 1512 हुई

सिद्धार्थनगर में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। रोजाना नए मरीज मिल रहे हैं। बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर से 1634 लोगों की जांच रिपोर्ट आई। इसमें 1554 की रिपोर्ट निगेटिव मिली, जबकि 90 पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर अब 1512 हो गई है। 656 एक्टिव केस है। 842 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। 14 की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने 42595 लोगों की जांच की है। 1268 की रिपोर्ट आनी शेष है।

संत कबीरनगर में 28 नये कोरोना पाॅजिटिव मिले

संत कबीरनगर में शुक्रवार को 378 सैंपल की रिपोर्ट आई। इसमें 350 निगेटिव और एक पुलिस कर्मी समेत 28 लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इस दिन 30 पॉजिटिव मरीज स्वस्थ हुए। अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1,490 हो गई है।

महुली थाने के एक कांस्टेबल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र(सीएचसी) सेमरियावां के एक स्वास्थ्य कर्मी जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। जनपद में सर्वाधिक खलीलाबाद ब्लाक में नौ, बेलहरकलां ब्लाक में छह, हैंसर बाजार,मेंहदावल व नाथनगर ब्लाक में तीन-तीन, सेमरियावां ब्लाक में दो तथा सांथा व पौली ब्लाक में एक-एक कुल 28 लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इस दिन 30 पॉजिटिव मरीज स्वस्थ हुए। अब तक 37,995 सैंपल की जांच हो चुकी है। इसमें 31,798 निगेटिव और 1,490 लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। अब तक 14 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जबकि 1,178 पाॅजिटिव मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 298 पाॅजिटिव मरीजों का उपचार चल रहा है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मोहन झा ने यह जानकारी दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.