Gorakhpur Coronavirus Updates: गोरखपुर में कोरोना के 275 नए मरीज, अब तक 4672 संक्रमित
Gorakhpur Coronavirus Updates गुरुवार को संत कबीरनगर में 22 नये कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिले हैं।
गोरखपुर, जेएनएन। गोरखपुर में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के कुल 757 नमूनों की जांच हुई। 482 निगेटिव व 275 में संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें 98 केवल शहर के हैं। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 4672 हो गई है। 76 लोगों की मौत हो चुकी है। 1046 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 1419 लोग होम आइसोलेशन से मुक्त हो गए हैं। 2131 लोगों का इलाज चल रहा है। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने इसकी पुष्टि की।
देवरिया में कोरोना से एक की मौत, डाक्टर और बैंककर्मी समेत 48 पॉजिटिव
देवरिया जनपद में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर के लैब से 190 की कोरोना की रिपोर्ट आई। जिसमें 48 पॉजिटिव व 142 की रिपोर्ट निगेटिव है। जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या अब 2239 पहुंच गई है। पथरदेवा के पहाड़पुर गांव निवासी 65 वर्षीय पारसनाथ जायसवाल की इलाज के दौरान बस्ती मेडिकल कालेज में मौत हो गई। इस तरह से जनपद में कोरोना से मृतकों की संख्या बढ़कर अब 17 हो गई है।
कुशीनगर में एक साथ मिले कोरोना के 94 नए केस, अब तक 1631 संक्रमित
कुशीनगर जनपद में ब्लाक व जिला स्तर पर जहां लोगों की जांच तेजी से हो रही है, वहीं संक्रमितों की संख्या भी बढ़ रही है। 24 घंटे में 219 पॉजिटिव मिले हैं। वहीं गुरुवार को 787 रिपोर्ट मिली, जिसमें 693 निगेटिव व 94 पॉजिटिव हैं। कोरोना से अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है, संक्रमितों की संख्या 1631 पहुंच गई है।
बस्ती में कोरोना से दो की मौत, 33 नए केस
बस्ती में कोरोना का कहर जारी है। गुुरुवार को बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर और जिला अस्पताल के ट्रूनेट जांच मशीन व एंटीजेन जांच किट से 1435 की रिपोर्ट जारी की गई। रिपोर्ट में 1402 निगेटिव जबकि 33 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान कोरोना से ग्रसित दो व्यक्तियों की मौत हो गई। इसी के साथ जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 1783 पहुंच गई है।
महराजगंज में कोरोना के 49 नए केस, संक्रमितों की संख्या 1421 हुई
महराजगंज जिले में कोरोना मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। गुरुवार को 49 नए और मरीज मिले हैं। इस प्रकार पाॅजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1421 हो गई है।
संत कबीरनगर में 22 नये कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिले
गुरुवार को संतकबीर नगर के 672 सैंपल की रिपोर्ट आई। इसमें 650 निगेटिव जबकि एक कांस्टेबल समेत 22 लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इस दिन 45 पॉजिटिव मरीज स्वस्थ हुए। बहरहाल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब 1,461 हो गई है।
धनघटा थाने के एक पुरुष कांस्टेबल जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। जनपद में सर्वाधिक बेलहरकलां ब्लाक में सात, खलीलाबाद व नाथनगर ब्लाक में पांच-पांच, बघौली व सेमरियावां ब्लाक में दो-दो तथा मेंहदावल ब्लाक में एक कुल 22 लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इस दिन 45 पॉजिटिव मरीज स्वस्थ हुए। अब तक 37,529 स्वाब के सैंपल की जांच हो चुकी है। इसमें 31,448 निगेटिव और 1,461 लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। अब तक 14 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जबकि 1,149 पाॅजिटिव मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 298 पाॅजिटिव मरीजों का उपचार चल रहा है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मोहन झा ने यह जानकारी दी है।