Gorakhpur Coronavirus update: कुशीनगर में कोरोना के 13 नए केस
Gorakhpur coronavirus 26 October 2020 गोरखपुर और बस्ती मंडल में कोरोनावायरस से हुई मौत संक्रमितों की संख्या कोरोना से संबंधित अन्य जानकारियों के लिए पढ़ें जागरण डाट काम की खबरें। अपडेट की जानकारी के लिए कृपया बने रहें हमारे साथ।
गोरखपुर, जेएनएन। कुशीनगर जनपद के सरकारी अस्पतालों से भेजे गए नमूनों की रविवार को मिली रिपोर्ट राहत देने वाली है। कुल 799 नमूनों की जांच रिपोर्ट आई, जिसमें 786 निगेटिव व 13 नए कोरोना पाजिटिव हैं।
बस्ती में कोरोना से एक की मौत, 31 नए संक्रमित
बस्ती जिले में कोरोना वायरस का फैलाव जारी है। हालांकि कोरोना पॉजिटिव मरीज अब तेजी से स्वस्थ भी हो रहे हैं। दो दिन में 1922 लोगों की जारी की गई रिपोर्ट में 1891 निगेटिव जबकि 31 पॉजिटिव पाए गए। वहीं 42 लोग ठीक हुए। इस तरह अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4418 हो गई है। अब तक 4058 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। कोरोना से एक की मौत भी हो गई है।
गोरखपुर में कोरोना से एक की मौत, 68 संक्रमित
बाबा राघव दास (बीआरडी) मेडिकल कॉलेज में रविवार को एक संक्रमित की मौत हो गई। हालांकि पोर्टल पर अपलोड न होने से स्वास्थ्य विभाग ने मौतों की संख्या शून्य जारी की है। कोरोना संक्रमण के नमूनों की जांच में 1223 निगेटिव व 68 में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें शहर के 34 व कैंट थाना क्षेत्र के सर्वाधिक 9 लोग हैं। जिले में अब संक्रमितों की कुल संख्या 18620 हो गई है। 304 की मौत हो चुकी है। 17199 स्वस्थ हो चुके हैं। 1117 सक्रिय मरीज हैं। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने इसकी पुष्टि की। गुलरिहा के करमहा बुजुर्ग के सपहिया टोला निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में भर्ती थे। रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।
संतकबीर नगर में एक ही परिवार के चार लोग कोरोना पाजिटिव
संतकबीर नगर में सोमवार को 1,685 नमूनों की रिपोर्ट आई। इसमें 1,681 निगेटिव और चार नए कोरोना पाजिटिव निकले हैं। जबकि इससे तीन गुना से अधिक यानी 15 कोरोना पाजिटिव मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
जनपद में खलीलाबाद ब्लाक में एक ही परिवार के चार लोग जांच में कोरोना पाजिटिव निकले हैं। जिले में अब तक 1,53,512 नमूनों की जांच हो चुकी है। इसमें 1,45,768 निगेटिव और 2,931 कोरोना पाजिटिव निकले हैं। जिले में अब तक 41 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं 2,848 कोरोना पाजिटिव मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। कोरोना संक्रमित 42 मरीजों का उपचार चल रहा है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मोहन झा ने यह जानकारी दी है।
कुशीनगर में 13 लोग कोरोना पाजिटिव
कुशीनगर जनपद के सरकारी अस्पतालों से भेजे गए नमूनों की रविवार को मिली कुल 799 नमूनों की जांच रिपोर्ट आई, जिसमें 786 निगेटिव व 13 नए कोरोना पाजिटिव हैं। संक्रमितों में विशुनपुरा, फजिलनगर के एक-एक,हाटा के दो, पडरौना के तीन व अन्य क्षेत्र के छह लोग हैं। संक्रमितों की संख्या 5277 हो गई है। अब तक कुल 5039 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। सीएमओ डा. एनपी गुप्त ने बताया कि पाजिटिविटी रेट 3.00 फीसद, रिकवरी रेट 95.48 फीसद और मृत्यु दर 1.02 फीसद दर्ज किया गया। वर्तमान में एक्टिव केसों की संख्या 184 है। स्वास्थ्य विभाग की टीम संपर्क में आए लोगों की सूची बनाने में लगी है। साथ ही संक्रमितों को घरों में रहने की सलाह दी गई है।