विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में क्लास-4 के छात्र ने बहन से की अश्लील हरकत, PORN देखकर टीचर की बनाई गंदी तस्वीर

Published: Tue, 15 Sep 2026 08:58 AM (IST)

गोरखपुर में क्लास-4 के छात्र को मोबाइल की लत लगी और वह दिन भर पोर्न वीडियो देखने लगा। छात्र ने अपने 7 साल की बहन के साथ अश्लील हरकत की।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान छात्र को लगी मोबाइल की लत।

  2. मोबाइल पर पोर्न देखने से व्यवहार में आया गंभीर बदलाव।

  3. मनोवैज्ञानिक चिकित्सक द्वारा बच्चे की काउंसिलिंग और उपचार जारी।

जागरण संवाददात, गोरखपुर। ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान मोबाइल फोन का अधिक इस्तेमाल चौथी कक्षा के एक छात्र के व्यवहार में गंभीर बदलाव का कारण बन गया।

आरोप है कि छात्र मोबाइल फोन पर पोर्न वीडियो (Porn Video) देखने लगा और बाद में उसने अपनी सात वर्षीय बहन के साथ आपत्तिजनक हरकत किया। कमरे में मां के पहुंचने पर मामला सामने आया। इसके बाद परिवार बच्चे को मनोवैज्ञानिक चिकित्सक के पास ले गया, जहां उसकी काउंसिलिंग और उपचार चल रहा है।

परिवार के मुताबिक, सिविल लाइंस क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे को ऑनलाइन कक्षाओं के लिए मोबाइल फोन दिया गया था। पढ़ाई के बीच वह गेम खेलता था। करीब छह महीने पहले मोबाइल फोन को लेकर उसकी जिद बढ़ गई। नहीं मिलने पर रोना और चिड़चिड़ापन उसकी आदत में शामिल हो गया।

बाथरूम में ले जाता था मोबाइल फोन

वह मोबाइल फोन बाथरूम में ले जाकर काफी देर तक इस्तेमाल करता था। बाद में स्वजन ने उसके मोबाइल की जांच की तो उसमें अश्लील वेबसाइट (Porn Video) खुली मिली। बच्चे को समझाने के बाद भी उसका व्यवहार सामान्य नहीं हुआ।

करीब दो महीने पहले स्कूल प्रबंधन ने स्वजन को बुलाया। वहां शिक्षिका की आपत्तिजनक तस्वीर और अशोभनीय चित्र बनाए जाने की जानकारी मिली। सहपाठियों ने भी उसके अनुचित व्यवहार की शिकायत की। इसके बाद विद्यालय ने उसका नाम काट दिया और उपचार की सलाह दी।

बच्चे की हो रही काउंसलिंग

मनोवैज्ञानिक चिकित्सकों के अनुसार, बच्चे की नियमित काउंसिलिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि बच्चों में कम उम्र में अश्लील सामग्री (Porn Video) की पहुंच और अत्यधिक स्क्रीन इस्तेमाल से व्यवहार संबंधी समस्याएं सामने आ सकती हैं। हालांकि किसी मानसिक विकार का निष्कर्ष केवल विशेषज्ञ के विस्तृत मूल्यांकन के बाद ही निकाला जा सकता है।

21 साल का छात्र लड़की बनना चाहता

इसी तरह शहर में 21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र के मानसिक स्वास्थ्य संबंधी उपचार का भी मामला सामने आया है। स्वजन के अनुसार वह अक्सर चुप रहता है, अचानक गुस्सा करता है और अपने लिंग को लेकर असहजता व्यक्त करता है। वह बार बार स्वजन पर दबाव बनता है कि, उसे लड़की बना दिया जाए मनोवैज्ञानिक की निगरानी में उसकी नियमित काउंसिलिंग चल रही है।

यह भी पढ़ें- एक क्लिक और आपका बैंक खाता खाली! पोर्न एप की लिंक से मालवेयर अटैक बना साइबर ठगों का नया हथियार; इन 7 एप से रहें सावधान