Gorakhpur AIIMS : सर्वर फेल, जैसे तैसे हो रहा मरीजों का इलाज Gorakhpur News
गोरखपुर में आए दिन एम्स का सर्वर फेल होने से मरीजों का जैसे तैसे इलाज किया जा रहा है। बुधवार को यहां कई घंटे सरवर फेल रहा गुरुवार को भी काम करने में परेशानी हुई।
गोरखपुर, जेएनएन। गोरखपुर में आए दिन एम्स का सर्वर फेल होने से मरीजों का जैसे तैसे इलाज किया जा रहा है। बुधवार को यहां कई घंटे सरवर फेल रहा, गुरुवार को भी काम करने में परेशानी हुई। बुधवार को तो कई बार एम्स के अधिकारियों ने बीएसएनएल के अधिकारियों को को फोन किया, लेकिन शाम तक लाइन नहीं जुड़ सकी। किसी तरह अपने मोबाइल से कंप्यूटर जोड़कर कर्मचारियों ने मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया और पर्चा बनाया।
कर्मचारियाें ने अपने मोबाइल से कंप्यूटर को कनेक्ट कर किया कार्य
एम्स के कर्मचारी ओपीडी में सुबह पहुंचे और कंप्यूटर खोले तो कनेक्टिविटी गायब थी। तत्काल उन्होंने बीएसएनएल के एसडीओ को फोन कर इसकी जानकारी दी। सुबह से लेकर दोपहर तक 10 से अधिक बार फोन किया गया, लेकिन शाम तक सर्वर ठीक नहीं हो पाया था। मरीजों व तीमारदारों के शोर मचाने पर कर्मचारियों ने अपने मोबाइल से कंप्यूटर को जोड़कर किसी तरह उनका रजिस्ट्रेशन किया और पर्चा बनाया लेकिन जांच नहीं लिखी जा सकी, क्योंकि जांच ऑनलाइन लिखी जाती है।
बीएसएनएल के एसडीओ अशोक राव ने बताया कि विश्वविद्यालय पेट्रोल पंप के पास मेन लाइन कट गई है, जिसकी वजह से दिक्कत है। उसे जोडऩे में थोड़ा समय लगेगा। जोडऩे का काम चल रहा है।
आए दिन पैदा होती है ऐसा समस्या
एम्स में आए दिन इस तरह की समस्या पैदा होती है। यहां ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ही होता है इसलिए बिना कंप्यूटर के मरीजों की पर्ची नहीं बनती है। इस कारण जब भी सरवर फेल होता है तो पर्ची बनने का कार्य ठप हो जाता है और देखते ही देखते पर्ची बनवाने के लिए मरीजों की लाइन लग जाती है।