Move to Jagran APP

Gorakkhpur: गिरजेश हत्याकांड में करीबियों पर पुलिस को संदेह, कई को हिरासत में लेकर चल रही पूछताछ

गिरजेश का गला रेतकर हत्या करने के बाद ताल किनारे खेत में फेंका गया था। मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। घटना में करीबियों के के शामिल होने का संदेह होने पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

By Jagran NewsEdited By: Pragati ChandPublished: Mon, 06 Feb 2023 11:33 AM (IST)Updated: Mon, 06 Feb 2023 11:33 AM (IST)
Gorakkhpur: गिरजेश हत्याकांड में करीबियों पर पुलिस को संदेह, कई को हिरासत में लेकर चल रही पूछताछ
गिरिजेश हत्याकांड में पुलिस की छानबीन जारी। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। गोरखपुर जिले के बड़हलगंज में राजगीर की हत्या मामले में करीबियों के शामिल होने का संदेह है। पुलिस की तीन टीम घटना की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। सर्विलांस की मदद से चल रही छानबीन में पुलिस को कई अहम जानकारी मिली है। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारी जल्द ही घटना का पर्दाफाश होने का दावा कर रहे हैं।

loksabha election banner

यह है पूरा मामला

बारीडीहा गांव निवासी गिरजेश राजगीर का काम करते थे। शुक्रवार की सुबह गिरजेश घर से जाईपार में काम करने के लिए निकले थे। देर शाम तक न लौटने पर पत्नी अनीता ने फोन किया तो गिरजेश ने बताया कि मजदूर के घर निमंत्रण में पिड़हनी गांव जा रहा हूं, भोजन करके आऊंगा। शनिवार की सुबह खड़ेसरी गांव में ताल किनारे सरसों के खेत में गिरजेश का शव मिला। गला रेतकर उनकी हत्या की गई थी। बड़े भाई उग्रसेन ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है। अब तक की जांच में पुलिस को जो जानकारी मिली है उसमें किसी करीबी के घटना में शामिल होने का संदेह है। चर्चा है कि संबंधों के विवाद में गिरजेश की हत्या हुई है।

सुबह सात बजे तक चालू था फोन

अनीता ने पुलिस को बताया था कि शाम को ही गिरजेश का मोबाइल फोन बंद हो गया था। सर्विलांस की मदद से चल रही छानबीन में पता चला कि अगले दिन सुबह सात बजे तक गिरजेश का मोबाइल फोन चालू था। रात में दो बार फोन पर बात भी हुई थी। जिन लोगों से बात हुई थी उनकी लोकेशन शहर से बाहर है। टीम को वहां भेजने की तैयारी चल रही है।

क्या कहते हैं अधिकारी

एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच चल रही है। अब तक की छानबीन में कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.