Move to Jagran APP

गोरखपुर में युवती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, स्थिति गंभीर- तीन हिरासत में

गोरखपुर में बदमाशों ने एक युवती को अगवा कर लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती खेत की तरफ गई थी वहीं पर बमदाशों ने उसे अगवा कर लिया और चार लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

By JagranEdited By: Pradeep SrivastavaPublished: Fri, 23 Sep 2022 09:33 PM (IST)Updated: Fri, 23 Sep 2022 09:33 PM (IST)
गोरखपुर में युवती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, स्थिति गंभीर- तीन हिरासत में
गोरखपुर में बदमाशों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। - प्रतीकात्मक तस्वीर

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। गोरखपुर में खेत की तरफ निकली युवती को अगवा कर चार युवकों ने बगीचे में ले जाकर दुष्कर्म किया। युवती स्वजन को बदहवास मिली। पिता की तहरीर पर गांव के रहने वाले चार युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर खोराबार थाना पुलिस ने तीन आरोपितों को हिरासत में ले लिया है।

loksabha election banner

चार युवकों ने किया दुष्कर्म

खोराबार थाना पुलिस को दी तहरीर में पिता ने लिखा है कि बेटी शौच के लिए खेत की तरफ निकली थी। इसी दौरान गांव के चार युवकों ने उसे अगवा कर लिया। बगीचे में ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। देर रात तक बेटी के घर न लौटने पर स्वजन ने खोजबीन की तो वह बागीचे में बदहवास स्थिति में मिली। होश में आने पर उसने घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई और खोराबार थानेदार मौके पर पहुंच गए और पीडि़त से बात करने के बाद जिला अस्पताल भेजा।

एक आरोपित की फोन पर होती थी बात

चर्चा है कि गांव के रहने वाले एक आरोपित से पीडि़ता की फोन पर बातचीत होती थी। गुरुवार की रात में भी उसने बात की थी। पुलिस के पूछताछ करने पर आरोपित ने बताया कि पहले से उसकी जान पहचान युवती से थी।

हाल के दिनों हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना

19 सितंबर 2022 : गुलरिहा क्षेत्र में बुजुर्ग महिला को बंधक बना लूटपाट करने के बाद दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

07 सितंबर 2022 : रेलवे स्टेशन पर महराजगंज की रहने वाली युवती को अगवा कर चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

30 जून 2022 : हरियाणा की रहने वाली किशोरी के साथ बड़हलगंज के रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया।

27 जून 2022 : खोराबार के कुसम्ही जंगल में कक्षा नौ की छात्रा से पांच युवकों ने दुष्कर्म किया।

21 मई 2022 : कैंपियरगंज क्षेत्र की रहने वाली युवती से गांव के चार युवकों ने दुष्कर्म किया।

18 मई 2022 : खजनी क्षेत्र में सब्जी के खेत की रखवाली कर रही युवती को बंधक बनाकर चार युवकों ने दुष्कर्म किया।

01 जनवरी 2022 : नगालैंड की रहने वाली छात्रा को बंधक बनाकर परिचित युवक ने दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया।

तहरीर के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म व मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपितों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।उनसे पूछताछ चल रही है।पीडि़त का डाक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है।घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच चल रही है।आरोपितों के खिलाफ साक्ष्य एकत्र किया जा रहा है। - कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी सिटी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.