Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather Forecast: कोहरेे का कहर जारी, कल से और बढ़ेगी गलन

गोरखपुर में शनिवार से दिन के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 9.5 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। सुबह साढ़े नौ बजे तक पुरुवा हवाएं चलेंगी।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 09:21 AM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 03:45 PM (IST)
Gorakhpur Weather Forecast: कोहरेे का कहर जारी, कल से और बढ़ेगी गलन
गोरखपुर में कोहरे का कहर जारी है। - जागरण

गोरखपुर, जेएनएन। पिछले कई दिनों से दिन में धूप तो हो रही है, लेकिन बादलों के आगे सूरज बेबस नजर आ रहा है। शुक्रवार सुबह भी कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि शनिवार से दिन के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 9.5 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। सुबह साढ़े नौ बजे तक पुरुवा हवाएं चलेंगी। साढ़े नौ बजे के बाद पछुआ हवाएं चलेंगी। इनकी गति 4 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है।

loksabha election banner

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बढ़ रही है गलन

गुरुवार को दिन में हल्की धूप दिखी, लेकिन गलन के चलते लोग गर्माहट महसूस ही नहीं कर सके। पिछले चौबीस घंटे में दिन के अधिकतम व न्यूनतम पारे में करीब एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि शनिवार से तापमान दो से तीन डिग्री की गिरावट आएगी। इससे जिले में गलन बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर की तरफ पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं। इसके चलते शनिवार से जिले में गलन बढ़ सकती है।

ऐसा रहा कल का मौसम

गुरुवार को दिन में आद्र्रता अधिकतम 94 व 72 फीसद रही। दिन का अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने कहा कि शनिवार से न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है। शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 9.5 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

हवाओं की अधिकतम गति 4 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। मौसम विशेषज्ञ ने कहा है कि अगले दो-तीन दिनों में तापमान औसत न्यूनतम व अधिकतम तापमान से करीब तीन से चार डिग्री सेल्सियस कम रह सकता है। जनवरी माह का औसत अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.