Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather Updates: कोहरे ने गिराया पारा, 11 डिग्री पहुंचा न्‍यूनतम तामपमान

रविवार को गोरखपुर व उसके इर्द-गिर्द के जिलों में सुबह हल्‍का कोहरा छाया रहा। सुबह 10 बजे के बाद हवा दक्षिण पश्चिम से उत्‍तर पश्चिम की तरफ बह सकती है। इनकी अधिकतम गति 5 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Sun, 29 Nov 2020 08:30 AM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2020 08:30 AM (IST)
Gorakhpur Weather Updates: कोहरे ने गिराया पारा, 11 डिग्री पहुंचा न्‍यूनतम तामपमान
पछुआ हवाओं के कारण गोरखपुर के तापमान में गिरावट हो रही है। - फाइल फोटो

गोरखपुर, जेएनएन। गोरखपुर में रविवार की सुबह हल्‍के कोहरे की गिरफ्त में रहीं। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्‍डेय ने सोमवार के 11 डिग्री सेल्सियस न्‍यूनतम तापमान रहने का पूर्वानुमान जताया है। दिन का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। गोरखपुर व उसके इर्द-गिर्द के जिलों में सुबह हल्‍का कोहरा छाया रहा। सुबह 10 बजे के बाद हवा दक्षिण पश्चिम से उत्‍तर पश्चिम की तरफ बह सकती है। इनकी अधिकतम गति 5 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।

loksabha election banner

शनिवार से पछुआ हवाओं ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह 10 बजे के बाद से दिन भर पछुआ हवाएं चलीं। इनकी अधिकतम गति 12 किलोमीटर प्रति घंटे रही। पछुआ हवाओं के चलने के कारण तापमान में थोड़ी सी गिरावट आई है। शुक्रवार को जिले का न्‍यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, जबकि शनिवार को न्‍यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता अधिकतम 84 व न्‍यूनतम 57 फीसद रही।

पिछले तीन दिनों का न्‍यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

गुरुवार- 12

शुक्रवार- 14.5

शनिवार- 12.3

जानिए शनिवार को पूर्वी उत्‍तर प्रदेश के इन जिलों का न्‍यूनतम तापमान

रायबरेली- 9.6

गोरखपुर- 12.3

बहराइच- 12.6

लखनऊ- 12.0

वाराणसी- 12.4

प्रयागराज- 11.6

फैजाबाद- 10.6

सुल्‍तानपुर- 11.2

हरदोई- 12.6

कानपुर- 11.6

शाहजहांपुर- 10.2

औसत से ढाई डिग्री कम रहा न्‍यूनतम तापमान

जिले का नवंबर माह का औसत न्‍यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस है। शनिवार का न्‍यूनतम तापमान औसत न्‍यूनतम से करीब ढाई डिग्री सेल्सियस कम रहा। नवंबर माह का गोरखपुर का औसत अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस है। शनिवार का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि अगले तीन चार दिनों के भीतर तापमान में अभी और गिरावट देखने को मिलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.