Move to Jagran APP

Gorakhpur weather news: मौसम में उतार चढ़ाव जारी, फिर 13.7 डिग्री पर पहुंचा पारा

मौसम में लगतार उतार चढ़ाव जारी है। 25 नवंबर को न्यूनतम तापमान फिर 2.3 डिग्री की वृद्धि हुई। न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने पूर्वानुमान जताया है कि 26 नवंबर को सुबह हवा उत्तर पूर्व से पूर्व दिशा की ओर चल सकती है।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Published: Fri, 26 Nov 2021 11:47 AM (IST)Updated: Fri, 26 Nov 2021 11:47 AM (IST)
Gorakhpur weather news: मौसम में उतार चढ़ाव जारी, फिर 13.7 डिग्री पर पहुंचा पारा
गोरखपुर में 26 नवंबर को कोहरा छाया रहा। जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। मौसम में लगतार उतार चढ़ाव जारी है। 25 नवंबर को न्यूनतम तापमान फिर 2.3 डिग्री की वृद्धि हुई। न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने पूर्वानुमान जताया है कि 26 नवंबर को सुबह हवा उत्तर पूर्व से पूर्व दिशा की ओर चल सकती है और पूर्वाह्न 11.00 बजे के बाद दक्षिण से पश्चिम की ओर चल सकती है।

loksabha election banner

नौ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

हवा की अधिकतम गति तीन से नौ किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है। अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस से नीचे और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहने का पूर्वानुमान है। सुबह के समय इस क्षेत्र में हल्का कोहरा और धुंध छाया रह सकता है।

न्‍यूनतम तापमान आई दो डिग्री गिरावट

मौसम विशेषज्ञ ने कहा कि कि अगले तीन चार दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आ सकती है। बता दें पिछले कुछ दिनों से जिले में ठंड बढ़ी है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा। पछुआ हवा की अधिकतम गति 6 किलोमीटर प्रति घंटे रही। अधिकतम आर्द्रता 93 प्रतिशत व न्यूनतम 68 प्रतिशत रही।

औसत से तीन डिग्री ठंडा रहेगा नवंबर

मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि नवंबर माह अपने औसत से दो से तीन डिग्री सेल्सियस ठंडा रहेगा। दिसंबर प्रथम सप्ताह से कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका है। आमतौर पर दिसंबर द्वितीय सप्ताह ठंड कड़ाके की पड़ती है। नवंबर माह का औसत अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस है और औसत न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस है। नवंबर माह में औसत वर्षा 2.2 मिलीमीटर है। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान औसत से करीब चार डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस औसत से कम रहा।

पिछले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान व एक्युआइ

तिथि न्यूनतम तापमान एक्युआई

21 नवंबर 17.7 162

22 नवंबर 17.8 120

23 नवंबर 13.2 130

24 नवंबर 11.4 197

25 नवंबर 13.7 242

तापमान डिग्री सेल्सियस में हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.