पहाड़ों पर भारी वर्षा के कारण सरयू उफान पर, सिंचाई विभाग के अधिकारी एलर्ट Gorakhpur News
सरयू उफान पर है जिसके कारण बस्ती व गोरखपुर मंडल के प्रभावित इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। सरयू नदी का जलस्तर तेजी से बढऩे के कारण स्थिति नाजुक हो गई है।
गोरखपुर, जेएनएन। पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश के कारण गोरखपुर-बस्ती मंडल की प्रमुख नदियों के जल स्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। सरयू उफान पर है जिसके कारण बस्ती व गोरखपुर मंडल के प्रभावित इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। सरयू नदी का जलस्तर तेजी से बढऩे के कारण स्थिति नाजुक हो गई है। बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर व महराजगंज के सिंचाई विभाग के अधिकारियों को एलर्ट कर दिया गया है।
खतरे के निशान तक पहुंचा पानी
तुर्तीपार (बलिया) में नदी खतरे के निशान (64.01 मीटर) से 44 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। बर्डघाट में राप्ती नदी का जल स्तर 71.970 मीटर है जो कि खतरे के निशान से (74.98 मीटर) से 3.01 मीटर नीचे है। विभाग के मुताबिक स्थिति नियंत्रण में है।
संवदेनशील तटबंधों पर सरयू कर रही तेजी से कटान
गोरखपुर जनपद में सरयू नदी पर बने खडग़पुर शाहपुर सोपाई तटबंध के किमी 11 से 13 के मध्य कटान हो रही है। तटबंध के किमी. 11.300 से 12.200 के अपस्ट्रीम में नदी का अत्यधिक दबाव है और नदी तटबंध को लगातार काट रही है।
संवेदनशील तटबंधों की निगरानी शुरू
प्रकल्प व नियोजन विभाग के प्रमुख अभियंता एके सिंह का कहना है कि गोरखपुर-बस्ती मंडल के सभी तटबंध सुरक्षित हैं। नेपाल में भारी वर्षा के कारण नदियों के जलस्तर में बढ़ोत्तरी हुई है। संवेदनशील व अतिसंवदेनशील तटबंधों की सतत निगरानी की जा रही है। बाढ़ बचाव सामग्री एवं मजूदर पर्याप्त मात्रा में कार्यस्थल पर मौजूद हैं।