गोरखपुर में जेट के विमान में खराबी से रद हुई मुंबई की उड़ान, यात्रियों का हंगामा Gorakhpur News
गोरखपुर में स्पाइस जेट के विमान के पहिए में खराबी आने पर सोमवार को मुंबई की उड़ान रद कर दी गई।
गोरखपुर, जेएनएन। विमान के पहिए में खराबी आने पर स्पाइस जेट ने सोमवार को मुंबई की उड़ान रद कर दी। शाम चार बजे जानकारी होने पर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। अधिकारियों ने मंगलवार की सुबह तक विमान ठीक होने और इसी से मुंबई भेजने का भरोसा देकर यात्रियों को शांत कराया।
कल जाएगा दूसरा विमान
स्पाइस जेट का विमान सोमवार की दोपहर 2.30 बजे मुंबई से गोरखपुर पहुंचा। जांच के दौरान इंजीनियर ने विमान के पहिए में खराबी आने की जानकारी अधिकारियों को दी और एक घंटे तक ठीक करने का प्रयास किया। सफलता न मिलने पर अधिकारियों ने शाम चार बजे के करीब उड़ान निरस्त करने का निर्णय लिया। जानकारी होने पर मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे 176 यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। एयरपोर्ट के सुरक्षा अधिकारी और स्पाइस जेट के मैनेजर ने सुबह 10 बजे इसी विमान से मुंबई भेजने का भरोसा देकर यात्रियों को शांत कराया।
40 ने निरस्त कराया टिकट, 25 लोग होटल में रुके
मुंबई जाने के लिए 176 लोगों ने टिकट बुक कराया था। विमान के पहिए में खराबी आने के बाद उड़ान निरस्त होने पर 40 लोगों ने अपना टिकट कैंसिर करा लिया। स्पाइस जेट के अधिकारियों ने बस्ती, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज से आए 25 यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था होटल में कराई। गोरखपुर के रहने वाले यात्री घर लौट गए।
छूट गई मीटिंग
प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर शिवम राय ने बताया कि मंगलवार को पुणे में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के साथ मीटिंग थी। फ्लाइट कैंसल होने से पहुंच नहीं पाऊंगा।
रास्ते में अटक गए
बस्ती के रहने वाले सागर की दो दिन पहले शादी है। पत्नी ममता और रिश्तेदारों के साथ सोमवार को उन्हें मुंबई जाना था। सागर ने बताया कि फ्लाइट कैंसल होने से बीच रास्ते में अटक गए हैं। जानकारी होने पर स्पाइस जेट के अधिकारियों ने नव दंपती और उनके परिवार के होटल में ठहरने की व्यवस्था की।
18 फरवरी 2020 को गोरखपुर से जाने वाली फ्लाइट
दिल्ली के लए
इंडिगो
आगमन - सुबह 11.00 बजे
प्रस्थान - सुबह 11.30 बजे
स्पाइस जेट
आगमन - दोपहर 12.55 बजे
प्रस्थान - दोपहर 01.25 बजे
एयर इंडिया
आगमन - दोपहर बाद 03.20 बजे
प्रस्थान - दोपहर बाद 03.45 बजे
मुंबई के लिए
स्पाइस जेट
आगमन - दोपहर 2.30 बजे
प्रस्थान - दोपहर बाद 3.00 बजे
हैदराबाद के लिए
आगमन - दोपहर 12.00 बजे
प्रस्थान - दोपहर 12.30 बजे
कोलकाता के लिए
आगमन - दोपहर 11.10 बजे
प्रस्थान - दोपहर 2.50 बजे
प्रयागराज के लिए
प्रस्थान : दोपहर 11.40 बजे
आगमन : दोपहर 2.20 बजे