Move to Jagran APP

Gorakhpur Airport: यात्री न होने से रद हुई गोरखपुर से प्रयागराज व मुंबई की उड़ान, यहां देखें- आज की फ्लाइट का शेड्यूल

Gorakhpur Airport यात्री न होने के कारण बुधवार को गोरखपुर से प्रयागराज की फ्लाइट कैंसिल कर दी गई। इसके अलावा स्‍पाइस जेट ने दोपहर में 1.20 बजे मुंबई से गोरखपुर आने वाली फ्लाइट रद कर दी। मुंबई जाने का टिकट लेने वाले यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से भेजा गया।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Thu, 05 Nov 2020 10:11 AM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2020 10:11 AM (IST)
Gorakhpur Airport: यात्री न होने से रद हुई गोरखपुर से प्रयागराज व मुंबई की उड़ान, यहां देखें- आज की फ्लाइट का शेड्यूल
बुधवार को गोरखपुर से प्रयागराज व मुंबई की फ्लाइट कैंसिल कर दी गई। - प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जेएनएन। प्रयागराज जाने व वहां से गोरखपुर आने के लिए यात्री न मिलने पर इंडिगो ने बुधवार को उड़ान रद कर दी। सुबह कोलकाता से आने वाली फ्लाइट गोरखपुर से ही लौट गई। यात्री कम होने की वजह से स्‍पाइस जेट की एक ही फ्लाइट मुंबई गई।

loksabha election banner

सुबह 11.10  बजे कोलकाता से गोरखपुर आने वाला इंडिगो का 70 सीट वाला विमान (एटीआर) गोरखपुर पहुंचता है। यहां से 11.40 बजे प्रयागराज जाता है। दोपहर 12.20 बजे प्रयागराज से गोरखपुर लौटने के बाद 12.50 कोलकाता जाने का शेड्यूल है। बुधवार को निर्धारित समय पर विमान गोरखपुर पहुंचा लेकिन यात्री न होने से  प्रयागराज नहीं गया। इसके अलावा स्‍पाइस जेट ने दोपहर में 1.20 बजे मुंबई से गोरखपुर आने वाली फ्लाइट रद कर दी। मुंबई जाने का टिकट लेने वाले यात्रियों को शाम 4.20 बजे की फ्लाइट से भेजा गया। एयरपोर्ट निदेशक अनिल द्विवेदी ने बताया कि फ्लाइट रद होने की सूचना यात्रियों को पहले ही दे दी गई थी। गुरुवार को शेड्यूल के अनुसार उड़ान होगी।

आज की फ्लाइट (गुरुवार, 5 नवंबर 2020)

दिल्ली के लिए

इंडिगो

आगमन - सुबह 9.30 बजे

प्रस्थान - सुबह 10.30 बजे

स्पाइस जेट

आगमन - सुबह 11.00 बजे

प्रस्थान -  सुबह 11.30 बजे

एयर इंडिया

आगमन - दोपहर बाद 03.35 बजे

प्रस्थान - शाम 04.45 बजे

मुंबई के लिए

इंडिगो

आगमन - दोपहर  12.00  बजे

प्रस्‍थान - दोपहर 12.30 बजे

स्पाइस जेट

आगमन - दोपहर 01.20 बजे

प्रस्थान - दोपहर 02.00 बजे

आगमन - दोपहर बाद 03.45 बजे

प्रस्थान -  शाम 04.20 बजे

हैदराबाद के लिए

आगमन - दोपहर 02.20 बजे

प्रस्थान -  दोपहर बाद 03.00 बजे

कोलकाता के लिए

आगमन - दोपहर 11.10 बजे

प्रस्थान - दोपहर 1.50 बजे

प्रयागराज के लिए

प्रस्थान : दोपहर 11.40 बजे

आगमन : दोपहर 12.20 बजे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.