यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गोरखपुर में पुलिस व पशु तस्करों में मुठभेड़, एक पशु तस्कर को गोली लगी- दो फरार
Police Encounter in Gorakhpur गोरखपुर में पुलिस की पशु तस्करों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक पशु तस्कर को ...और पढ़ें

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। गोरखपुर में पशु तस्करों और पुलिस में मुठभेड़ हो गई है। रविवार की भोर में चिलुआताल के रामपुर चक में शनिवार की रात पुलिस ने बाइक सवार तीन पशु तस्कारों को घेर लिया। मुठभेड़ में एक पशु तस्कर के दाएं पैर में गोली लग गयी। उसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि उसके दो साथी फ़रार हो गए। पकड़े गए तस्कर ने 20 दिन पहले गुलरिहा पुलिस पर फायरिंग की थी। पुलिस फरार तस्करों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।
ऐसे हुई मुठभेड़
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक चिलुआताल सुधीर सिंह को सूचना मिली की बाइक सवार पशु तस्कर रामपुर चक के पास रेकी कर रहे हैं। क्राइम ब्रांच के स्वाट प्रभारी मनीष यादव के साथ मोहरीपुर में घेर लिया। पुलिसकर्मियो को देख बाइक सवार पशु तस्कर ने तमंचा से फायरिंग कर दी और वापस रामपुर चक गांव की तरफ भागे। टीम ने घेराबंदी की तो बाइक लेकर गड्ढे में गिर गए। जिसके बाद दो बदमाश भाग गए जबकि एक बदमाश पुलिस पर फायर करने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गयी।
बीस दिन पूर्व पुलिस पर पथराव में भी शामिल था यह तस्कर
पूछताछ में उसकी पहचान कुशीनगर जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सेमरा हरदो गांव निवासी जुल्फिकार के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार वह कुबेरस्थान थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके ऊपर 14 मुकदमे दर्ज हैं। वह गौ तस्कर है तथा 20 दिन पूर्व गुलरिहा में पुलिस पर जानलेवा हमला करने की घटना में शामिल था। उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा, एक खोखा कारतसू व एक जिंदा कारतूस और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई। फरार हुए तस्कारों की तलाश चल रही है।
तस्करों की संपत्ति जब्त कराएगी पुलिस
बीते पांच साल में पकड़े गए तस्करों की जिले की पुलिस विवरण जुटा रही है। आरोपितों पर गैंगस्टर की कार्रवाई करने के साथ ही जिस क्षेत्र के आरोपित रहने वाले हैं उसे थाने पर हिस्ट्रीशीट खुलेगी। एसपी सिटी व एसपी नार्थ को एसएसपी ने इसकी जिम्मेदारी दी है।
