Video Viral : सीएम योगी आदित्यनाथ को अपशब्द कहने पर विद्युतकर्मी गिरफ्तार Gorakhpur News
मुख्यमंत्री के 24 घंटे विद्युत आपूर्ति करने के आदेश का हवाला देने पर आपरेटर उखड़ गया। उसके बाद उसने सीएम को इंगित करते हुए अपशब्द का प्रयोग किया। इस बातचीत का आडियो बन गया।
गोरखपुर जेएनएन। सिद्धार्थनगर जिले की बांसी कोतवाली पुलिस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपशब्द बोलने के आरोप में शनिवार को आरोपित विद्युत कर्मी को गिरफ्तार किया। हियुवा पदाधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। अपशब्द बोलने का आडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपित का नाम कमलेश्वर उपाध्याय है।
बिजली आपूर्ति जानने के लिए आपरेटर से हुई थी बात
गुरुवार की रात ग्राम तिलौली निवासी हियुवा कार्यकर्ता अजय सोनी ने क्षेत्र में बिजली आपूर्ति का शेड्यूल जानने के लिए उपकेंद्र बांसी के कंट्रोल रूम में फोन किया था। आपरेटर ने जवाब दिया था कि बिजली काटने व जोडऩे का काम कंट्रोल करता है। कार्यकर्ता व विद्युत कर्मी के बीच वार्ता तेज होने लगी।
24 घंटे बिजली आपूर्ति के आदेश पर बोला अपशब्द
मुख्यमंत्री के 24 घंटे विद्युत आपूर्ति करने के आदेश का हवाला देने पर आपरेटर उखड़ गया। उसके बाद उसने सीएम को इंगित करते हुए अपशब्द का प्रयोग किया। इस बातचीत का आडियो बन गया।
आडियो वायरल होने के बाद पहुंचे हिंयुवा नेता
इसका आडियो वायरल होने के बाद हियुवा जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा, अजय सोनी, विनोद प्रजापति, संतोष वर्मा, बृजलाल, मंटू जायसवाल, अलंकार दुबे, पप्पू मौर्या, दीपक वर्मा, अमर मौर्या, मुन्ना चौधरी, रामकुंभ, रामकुमार प्रजापति, ओमप्रकाश आदि ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की थी। प्रभारी एसओ बांसी अजय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित गिरफ्तार भी हो गया है।