गोरखपुर शहर में फरवरी से इन रूटों पर चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें Gorakhpur News
गोरखपुर शहर में फरवरी 2020 से दो रूटों पर इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
गोरखपुर, जेएनएन। आने वाले साल में इलेक्ट्रिक बसों में सफर करने का सपना पूरा होगा। इन बसों का टेंडर फाइनल हो गया है। सिटी सर्विस के लिए ये बसें चलाई जाएंगी। इनका रुट पहले ही तय है। नगर निगम ने सिटी सर्विस को लेकर जल्द ही तैयारियां शुरू कर देगा।
सुबह सात से रात नौ बजे तक चलेंगी बसें
कोरोना की वजह बसों के संचालन प्रक्रिया में देरी होने से अब फरवरी-2021 में शहरियों को आधुनिक सिटी बसों में सुविधाजनक यात्रा करने को मिलेगी। 25 बसें नगर निगम को उपलब्ध कराई जाएंगी। इनका संचालन शहर के हर छोर से होगा। निर्धारित दो रूटों पर 12-13 बसें सुबह सात से रात के नौ बजे तक चलाई जाएंगी। स्टॉपेज का चयन भी हुआ है। जिस स्टॉपेज पर बस शेल्टर नहीं हैं, वहां इसे बनवा जाएगा। अगले चरण में बसों की संख्या में इजाफा होगा। इसके अलावा पार्किंग स्थल से एयरपोर्ट तक यात्रियों को पहुंचाने के लिए दो बसें आएंगी। बसें तैयार हैं। शासन स्तर से गठित टीम को त्रिची जाकर इनका निरीक्षण करना है। टीम के निरीक्षण के बाद बसें गोरखपुर आएंगी। इनका चार्जिंग स्टेशन कचहरी बस स्टेशन के पास स्थित नगर निगम के स्टोर में बनाया जाएगा।
अगले वर्ष फरवरी में 25 इलेक्ट्रिक बसें मिल जाएंगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। महेसरा में चार्जिंग स्टेशन बनाया जाएगा। - अंजनी कुमार सिंह, नगर आयुक्त
रूट-1 : रानीडीहा- काली मंदिर- झुंगिया
रानीडीहा तिराहा, एमएमएमयूटी, कूड़ाघाट, गुरुंग तिराहा, आरकेबीके, मोहद्दीपुर चौराहा, विश्वविद्यालय चौराहा, रोडवेज बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, यातायात तिराहा, काली मंदिर, पटेल चौराहा, धर्मशाला फ्लाईओवर, असुरन चौक, एचएन सिंह चौराहा, राप्तीनगर चौराहा, खजांची चौराहा, मुगलहा पेट्रोल पंप, मेडिकल कॉलेज, झुंगिया गेट, झुंगिया चौराहा तक।
रूट-2 : नौसड़-धर्मशाला-महेसरा
नौसड़, खजनी रोड, ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी, महेवा मंडी, रुस्तमपुर, दाउदपुर, पैडलेगंज, छात्रसंघ चौराहा, विश्वविद्यालय चौराहा, रोडवेज बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, यातायात तिराहा, धर्मशाला बाजार चौराहा, तरंग क्रासिंग, गोरखनाथ फ्लाईओवर, गोरखनाथ थाना, गोरखनाथ चिकित्सालय, इंडस्ट्रियल स्टेट रोड, बरगदवा तिराहा, महेसरा डिपो तक।