धान में नमी की वजह से खरीद की रफ्तार धीमी, कर्मचारी परेशान
देवरिया जिले के भलुअनी क्षेत्र में धान क्रय केंद्रों पर खरीदारी की रफ्तार अभी धीमी है । क्योंकि अभी खेतों में काफी नमी है। सूखा हुआ धान किसान अभी नहीं ला रहे हैं। सोनाड़ी मोड़ स्थित पीसीयू के क्रय केंद्र पर कुल 1410 क्विंटल धान की खरीद हुई है।
गोरखपुर, जागरण संवाददाता। देवरिया जिले के भलुअनी क्षेत्र में धान क्रय केंद्रों पर खरीदारी की रफ्तार अभी धीमी है । क्योंकि अभी खेतों में काफी नमी है। सूखा हुआ धान किसान अभी नहीं ला रहे हैं। क्षेत्र के सोनाड़ी मोड़ स्थित पीसीयू के क्रय केंद्र पर कुल 1410 क्विंटल धान की खरीद हुई है। इसी तरह हरनाडीह में नेफेड के क्रय केंद्र पर 760 क्विंटल धान ही अब तक खरीदा गया है केंद्र प्रभारी जयराम मिश्र का कहना है की निचला इलाका है, खेतों में कीचड़ पानी है,इस वजह से ठीक से सूखा हुआ धान केंद्र पर नहीं किसान ला रहे हैं।
व्यापारी खरीद रहे धान
उधर व्यापारी नम धान भी खरीद लेते हैं और किसानों को खाद बीज एवं जुताई के लिए एडवांस पैसे भी दे देते हैं इसलिए किसान कम मूल्य पर भी व्यापारियों को धान बेच. देता है। साधन सहकारी समिति अमाव के बिलासपुर स्थित क्रय केंद्र पर भी 1140 क्विंटल धान की खरीद हुई है वहीं पर सरकारी क्रय विक्रय समिति करुअना के क्रय केंद्र पर 1260 क्विंटल धान की खरीद हुई है। केंद्र प्रभारी सुरेश प्रसाद ने बताया कि लक्ष्य निर्धारित नहीं है फिर भी धान खरीदने का प्रयास किया जा रहा है।
रामपुर कारखाना में 15 व तरकुलवा में 1400 क्विंटल खरीदारी
शासन के निर्देश के बावजूद भी अभी धान खरीदारी की रफ्तार धीमी चल रही है। इसे विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही कहें या किसानों की उदासीनता। फिलहाल सच यह है कि धान क्रय करने की रफ्तार अभी क्रय केंद्रों पर धीमी दिखाई दे रही । विकास खंड रामपुर कारखाना क्षेत्र के बैकुंठपुर स्थित हाट शाखा केंद्र की प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया कि पंद्रह हजार कुंतल लक्ष्य के सापेक्ष 23 किसानों से अब तक 1500 क्विंटल धान की खरीदारी की गई है। अन्य क्रेंद्र महज खरीदारी के नाम पर कोरम पूरा कर रहे हैं।
तरकुलवा क्षेत्र मेें खरीदारी भगवान भरोसे
तरकुलवा विकास खंड क्षेत्र में भी हाट शाखा क्रय केंद्र को छोड़कर के अन्य केंद्रों पर धान की खरीदारी भगवान भरोसे है ।तरकुलवा हाट शाखा क्रय केंद्र के प्रभारी धनंजय मिश्रा ने बताया कि 10 हजार क्विंटल खरीदारी का लक्ष्य है। जिसके सापेक्ष 35 किसानों से 1400 क्विंटल खरीदारी की गई है। खरीदारी बढ़ाने के लिए पंजीकृत किसानों को दूरभाष पर सूचना देकर के उन्हें क्रय केंद्र पर धान लाने की सूचना भी दी जा रही है।