ड्रीम गर्ल आज बस्ती और संतकबीर नगर में जनसभाओं को करेंगी संबोधित
प्रसिद्ध बॉलीवुड कलाकार और मथुरा से सांसद ड्रीम गर्ल हेमामालिनी बुधवार को बस्ती और संतकबीर नगर में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जन सभाओं को संबोधित करेंगी।
गोरखपुर, जेएनएन। प्रसिद्ध बॉलीवुड कलाकार और मथुरा से सांसद ड्रीम गर्ल हेमामालिनी बुधवार को बस्ती और संतकबीर नगर में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जन सभाओं को संबोधित करेंगी। बस्ती में भाजपा प्रत्याशी व सांसद हरीश द्विवेदी के समर्थन में ड्रीमगर्ल बुधवार को कप्तानगंज के मां दुर्गा अभिलाषा इंटर कॉलेज के प्रांगण में जनसभा को संबोधित करेंगी। जनसभा की सफलता के लिए भाजपा कार्यकर्ता कई दिनों से तैयारी कर रहे हैं। सांसद हरीश द्विवेदी ने जिला अध्यक्ष पवन कसौधन महामंत्री विवेकानंद मिश्र, ध्रुव नारायण सिंह, आत्मा प्रसाद पाठक, ओम प्रकाश ओझा, कप्तान गंज मंडल अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी, लोकसभा प्रभारी राम सिंगार ओझा, गणेश शर्मा के साथ कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया l
हेमामालिनी संतकबीर नगर के मेंहदावल के जगद्गुरु शंकराचार्य इंटर कालेज में खलीलाबाद के भाजपा प्रत्याशी प्रवीन निषाद के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगी। उनके साथ प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह भी रहेंगे। यह जानकारी भाजपा के जिलाध्यक्ष सेतवान राय ने दी है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप