Move to Jagran APP

सत्ता नहीं, राष्ट्र का विकास है भाजपा का लक्ष्य: डाॅ. धर्मेंद्र Gorakhpur News

भाजपा गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि संघ से निकले स्वयंसेवकों ने जनसंघ से लेकर भाजपा तक की यात्रा में सत्ता को कभी उद्देश्य नहीं बनाया। उनका उद्देश्य हमेशा राष्ट्र व समाज की सेवा रहा।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 09:30 AM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 09:30 AM (IST)
सत्ता नहीं, राष्ट्र का विकास है भाजपा का लक्ष्य: डाॅ. धर्मेंद्र Gorakhpur News
भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्‍यक्ष डाक्‍टर धर्मेन्‍द्र सिंह। - जागरण

गोरखपुर, जेएनएन। भाजपा के केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग के मार्गदर्शन में रविवार को पार्टी के दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ रामनगर स्थित एक मैरेज हाल में हुआ। गोरक्षनगर मंडल के लिए आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि संघ से निकले स्वयंसेवकों ने जनसंघ से लेकर भाजपा तक की यात्रा में सत्ता को कभी उद्देश्य नहीं बनाया। उनका उद्देश्य हमेशा राष्ट्र व समाज की सेवा रहा। भाजपा आज भी राष्ट्रीय विकास के अभियान को लेकर पूरी क्षमता के साथ चल रही है।

loksabha election banner

डा. सिंह ने कहा कि भाजपा ने विचारधारा से कभी समझौता नहीं किया। उसके लिए देश पहले है। प्रशिक्षण का उद्देश्य भी देश को मजबूत बनाना है। महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का एकमात्र लक्ष्य जनता की सेवा है। इस लक्ष्य के लिए वह सदैव तत्पर रहते हैं। महानगर प्रशिक्षण प्रमुख बृजेश मणि मिश्र ने कहा कि विचार परिवार की सार्थकता तब और बढ़ जाती है जब हम एक विचार को समूह में स्वीकार करते हैं। शिविर को पूर्व महानगर अध्यक्ष राधेश्याम श्रीवास्तव व राहुल श्रीवास्तव और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र पाल सिंह ने भी संबोधित किया। संचालन सुनील चैधरी व विनय राय ने किया। इस दौरान विश्वजीताशु सिंह आशू, राजीव रंजन अग्रवाल, डा. गिरिजेश पांडेय, वीरेंद्र पांडेय, रमेश गुप्ता, संजय गौड़, रंजुला रावत, देवेश श्रीवास्तव, सतसुकृत आदि मौजूद रहे।

मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष बने गोरखपुर के पवन

जिले के खजनी क्षेत्र के गाजर नरसिंह गांव के रहने वाले पवन त्रिपाठी ने भाजपा की मुंबई इकाई की कार्यकारिणी में अपनी जगह बनाई है। वहां के अध्यक्ष मंगल प्रभात लोड़ा ने पवन उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। भाजपा में मुंबई इकाई को प्रदेश का दर्जा प्राप्त है। मुंबई की भाजपा इकाई में आगामी महानगर पालिका चुनाव को देखते हुए इस बार हिंदी भाषी चेहरों को भी तरजीह दी गई है। पवन त्रिपाठी का मनोनयन इसी परिप्रेक्ष्य में देखा जा रहा है। उनके अलावा सात अन्य हिंदी भाषी चेहरों को कार्यकारिणी में जगह दी गई है। युवा पवन महराष्ट्र पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के करीबी माने जाते हैं। पवन त्रिपाठी बाल्यावस्था से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक रहे हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव में ही हुई। हरिद्वार से पढ़ाई करने के बाद वह 2005 से मुंबई में रहने लगे। पवन के पिता आज में गांव में रहकर खेती करते हैं। पवन भाजपा के सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जुड़कर पार्टी की नीतियों को आगे तक ले जाने की योजना के साथ कार्य कर रहे हैं। 29 अक्टूबर को उनका गोरखपुर आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.