विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुशीनगर में तैनात डाक्टर गोरखपुर से लापता, आखिरी बार पत्नी से फोन पर हुई थी बात

By Pradeep SrivastavaEdited By:
Published: Wed, 23 Nov 2022 12:51 AM (IST)Updated: Wed, 23 Nov 2022 07:19 PM (IST)

Doctor kidnapped from Gorakhpur कुशीनगर में तैनात सरकारी डाक्टर के गोरखपुर से गायब हो जाने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप ...और पढ़ें

कुशीनगर में तैनात डाक्टर गोरखपुर से लापता हो गए। - प्रतीकात्मक तस्वीर
कुशीनगर में तैनात डाक्टर गोरखपुर से लापता हो गए। - प्रतीकात्मक तस्वीर

गोरखपुर, जेएनएन। कुशीनगर जिले के सुकरौली देवतहा सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) पर तैनात डाक्टर स्वप्निल श्रीवास्तव नंदानगर के पास से लापता हो गए। आखिरी बार उनकी बात फोन पर पत्नी से हुई थी। मोबाइल बंद होने की वजह से स्वजन ने अनहोनी की आशंका जताते हुए कैंट थाना पुलिस को सूचना दी। गुमशुदगी दर्ज कर सर्विलांस की मदद से कैंट थाना पुलिस टीम बनाकर डाक्टर की तलाश कर रही है। 

यह है मामला

दाउदपुर के रहने वाले डा. स्वप्निल श्रीवास्तव सोमवार को शाम चार बजे से सीएचसी से अपनी कार से घर आने के लिए चले। स्वजन के अनुसार नंदानगर पहुंचने के बाद अपने चालक को उन्होंने यह कहकर कार से उतार दिया कि तुम घर चलो, हमको अभी किसी से मिलना है। कुछ देर बाद ही उनका मोबाइल स्विच आफ हो गया। देर रात तक जब वे घर नही पहुंचे और उनके मोबाइल पर भी संपर्क नहीं हुआ तो पिता पीयूष श्रीवास्तव स्वजन संग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवतहा फिर सुकरौली स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।

पुलिस ने दर्ज किया गुमशुदगी का मुकदमा

स्वास्थ्यकर्मियों से बात कर उनके बारे में जानकारी मांगी। पर कोई सुराग नहीं मिला। देर रात कैंट थाने पहुंचे पिता ने डाक्टर के लापता होने की जानकारी दी। मंगलवार को भी स्वजन उनकी तलाश में सुकरौली देवतहां अस्पताल पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट शशिभूषण राय ने बताया कि आखिरी बार डाक्टर की बात पत्नी निधि श्रीवास्तव से हुई थी। उन्होंने गुमशुदगी दर्ज कराई है। सर्विलांस व सीसी कैमरा फुटेज की मदद से तलाश की जा रही है।जल्द ही उन्हें ढूंढ लिया जाएगा।

युवक ने की थी आत्महत्या, सवाल खेत में किसने फेंका था शव

तरयासुजान क्षेत्र के गौरहा के बरई टोला के समीप गन्ने के खेत से लावारिस मिले 19 वर्षीय युवक के शव के पोस्टमार्टम से यह बात सामने आई है कि उसने आत्महत्या की थी। मृत्यु का कारण सामने आने के बाद पुलिस घटना के बाद से फरार चल रहे स्वजन की तलाश में जुटी है। इसके लिए पुलिस की एक टीम मंगलवार को बिहार रवाना हुई। सवाल यह उठ रहा है कि उसने आत्महत्या कहां और क्यों की और किसने शव लाकर खेत में फेंका।

बीते सोमवार को बरई टोला के प्रमोद साहनी का शव गांव के ही समीप गन्ने के खेत मेें मिला था। स्वजन युवक के चाचा-चाची पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं, जबकि खुद घर छोड़कर फरार हैं। शव मिलने के बाद से ही गांव में यह चर्चा थी कि युवक ने आत्महत्या की है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस चर्चा पर सच्चाई की मुहर भी लगा दी। मंगलवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद गांव में पुलिस की उपस्थिति में युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।