Move to Jagran APP

दिवाली, छठ पर घर जाने के लिए यह स्‍पेशल बसें भी हैं बेहतर विकल्‍प, इन रूटों पर चलेंगी Gorakhpur News

रेलवे के बाद अब परिवहन निगम ने भी दिवाली और छठ पर्व पर यात्रियों को राहत देने की तैयारी शुरू कर दी है। त्‍योहारों पर कई रूटों पर स्‍पेशल बसें चलाई जाएंगी।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Tue, 15 Oct 2019 11:03 AM (IST)Updated: Wed, 16 Oct 2019 08:31 AM (IST)
दिवाली, छठ पर घर जाने के लिए यह स्‍पेशल बसें भी हैं बेहतर विकल्‍प, इन रूटों पर चलेंगी Gorakhpur News
दिवाली, छठ पर घर जाने के लिए यह स्‍पेशल बसें भी हैं बेहतर विकल्‍प, इन रूटों पर चलेंगी Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। रेलवे के बाद अब परिवहन निगम ने भी दिवाली और छठ पर्व पर यात्रियों को राहत देने की तैयारी शुरू कर दी है। गोरखपुर परिक्षेत्र से विभिन्न रूटों पर 22 अक्टूबर से दो नवंबर तक स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। 

prime article banner

गोरखपुर से दिल्ली के बीच 22 से 26 अक्टूबर तक स्पेशल बसें चलाई जाएगी। इनमें सोनौली से दिल्ली के लिए पांच, गोरखपुर डिपो की सात साधारण और राप्तीनगर डिपो से सात एसी बसें चलेंगी। इन रूटों पर छठ पर्व के लिए भी 28 अक्टूबर से एक नवंबर तक 19 बसें चलाई जाएंगी। 22 से 26 अक्तूबर तक गोरखपुर से दिल्ली के लिए सीधी सेवा के रूप में 15 बसें चलाई जाएंगी। इन रूटों पर 28 अक्तूबर से एक नवंबर तक बसें चलेंगी। बढऩी से दिल्ली के लिए नौ बसें चलाई जाएंगी। जो छठ पर्व में भी 28 से 31 अक्तूबर तक भी चलेंगी।

गोरखपुर से लखनऊ के बीच 35 बसें

 24 से 26 अक्टूबर तक तथा 28 अक्टूबर से एक नवंबर तक गोरखपुर से लखनऊ के लिए 35 बसें चलाई जाएंगी। जिसमें गोरखपुर डिपो की 12, राप्तीनगर डिपो की दस, निचलौल डिपो की पांच, सोनौली डिपो की तीन और पडरौना डिपो की पांच बसें शामिल हैं।

गोरखपुर से कानपुर के लिए आठ बसें

गोरखपुर से कानपुर के लिए 24 से 26 अक्टूबर तक तथा 28 अक्टूबर से एक नवंबर तक आठ बसें चलाई जाएंगी। जिसमें गोरखपुर डिपो की चार और पडरौना डिपो की चार बसें शामिल हैं। देवरिया-गोरखपुर-कानपुर के लिए छह बसें चलाई जाएंगी।

दिवाली और छठ पर्व में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पर्याप्त अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। लगातार कार्य करने वाले चालकों और परिचालकों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। - डीवी सिंह, आरएम, गोरखपुर परिक्षेत्र

यह है त्‍याेहारों की तैयारी

  • 22 अक्टूबर से दो नवंबर तक गोरखपुर से विभिन्न रूटों पर चलेंगी बसें
  • 22 से 26 अक्टूबर तक गोरखपुर से दिल्ली के बीच 15 सीधी बस सेवा
  • गोरखपुर से लखनऊ, दिल्‍ली व कानपुर के लिए स्‍पेशल बसें
  • रेलवे पहले ही कर चुका है कई स्‍पेशल ट्रेनों के चलाने की घोषणा

14 एक्सप्रेस ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

रेल प्रशासन ने 14 एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार विभिन्न तिथियों और स्टेशनों से शयनयान श्रेणी के एक-एक कोच लगाए जाएंगे। गोरखपुर से 15018 दादर एक्सप्रेस में 15 अक्टूबर को, 15065 पनवेल एक्सप्रेस में 15 अक्टूबर को, 15067 बांद्रा एक्सप्रेस में 16 अक्टूबर को, 12589 सिकंदराबाद एक्सप्रेस में 16 अक्टूबर को अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

रूट बदलते ही बढ़ गई परेशानी, रात को पहुंची गोरखधाम

उधर, ट्रेनों का मार्ग बदलते ही यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। हमसफर एक्सप्रेस निरस्त है, रुटीन ट्रेनों का मार्ग बदलने के बाद लेटलतीफी भी बढ़ गई है। सोमवार को 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस लगभग 9.30 घंटे की देरी से रात 7.10 बजे के आसपास गोरखपुर पहुंची। जबकि इसके पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 9.45 है। आम्रपाली एक्सप्रेस भी पांच घंटे की देरी से चल रही थी। गोरखधाम एक्सप्रेस रोजा-लखनऊ के रास्ते चलाई जा रही है। दिल्ली रूट की अन्य ट्रेनें भी मार्ग बदलकर चल रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.