विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोरखपुर से लखनऊ के लिए सीधी उड़ान 28 मार्च से, जानें-क्‍या है किराया Gorakhpur News

By Satish Chand ShuklaEdited By:
Published: Thu, 18 Mar 2021 07:01 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 19 Mar 2021 09:52 AM (GMT+05:30)

अब गोरखपुर से दिल्ली के लिए इंडिगो स्पाइस जेट और एयर इंडिया की चार फ्लाइट हैदराबाद कोलकाता बेंगलुरु और प्रयागराज ...और पढ़ें

गोरखपुर से लखनऊ के लिए उड़ान के संबंध में विमान का फाइल फोटो, जेएनएन।
गोरखपुर से लखनऊ के लिए उड़ान के संबंध में विमान का फाइल फोटो, जेएनएन।

गोरखपुर, जेएनएन। क्षेत्रीय उड़ान योजना के तहत अब गोरखपुर से लखनऊ के लिए पहली विमान सेवा 28 मार्च से शुरू होगी। इसे लेकर एयरपोर्ट अथारिटी ने शेड्यूल जारी कर दिया है। गोरखपुर से नई दिल्ली जाने वाला एयर इंडिया का 72 सीट वाला विमान ही रोजाना लखनऊ के लिए भी उड़ान भरेगा। प्रतिदिन दोपहर में दो बजे गोरखपुर से उड़ान भरने वाला विमान तीन बजे लखनऊ पहुंचेगा। दोपहर बाद 3.30 बजे लखनऊ से गोरखपुर के लिए रवाना होगा।

किराया 1470 रुपये

एक घंटे के इस सफर के लिए करीब 1470 रुपये किराया देना होगा। एयरपोर्ट अथारिटी की तरफ से जारी हुए शेड्यूल के मुताबिक नई दिल्ली से एयर इंडिया का विमान दिन में 11.30 बजे उड़ान भरकर 1.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगा। यही विमान आधे घंटे बाद 2.00 बजे उड़ान भरकर 3.00 बजे लखनऊ पहुंचेगा और फिर 4.30 बजे लखनऊ से गोरखपुर आएगा।

दिल्‍ली के लिए फ्लाइट और प्रयागराज के लिए एक फ्लाइट

करीब आधे घंटे के अंतराल के बाद फिर वही विमान 5.00 बजे नई दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। इसी के साथ अब गोरखपुर से दिल्ली के लिए इंडिगो, स्पाइस जेट और एयर इंडिया की चार फ्लाइट, हैदराबाद, कोलकाता, बेंगलुरु और प्रयागराज के लिए इंडिगो की एक-एक फ्लाइट, मुंबई की स्पाइस जेट की दो और इंडिगो की एक फ्लाइट तथा लखनऊ की एयर इंडिया की एक फ्लाइट समेत कुल 12 फ्लाइट हो जाएगी। गोरखपुर से लखनऊ के लिए विमान सेवा शुरू होने से न केवल गोरखपुर के लोगों को भी लाभ मिलेगा अपितु अगल-बगल के जिलों समेत बिहार और नेपाल के लोगों को भी लाभ मिलेगा। लोगों को गोरखपुर से लखनऊ के लिए काफी समय से विमान सेवा का इंतजार था। एयरपोर्ट अथारिटी की तरफ जारी शेड्यूल के बाद लोगों की इंतजारी अब खत्‍म हो गई। अब लोग आसानी से गोरखपुर से लखनऊ की यात्रा कर सकते हैं।