देवरिया बालिका गृह सेक्स रैकेट कांड : पति समेत संचालिका को पुलिस ने भेजा जेल
देवरिया स्थित बालिका गृह से संचालित सेक्स रैकेट कांड में पुलिस ने संचालिका गिरिजा त्रिपाठी और उसके पति को गिरफतार कर जेल भेज दिया। इससे पहले दोनो को न्यायालय में पेश किया गया। उसके बाद दोनो को जेल भेज दिया गया। अब दोनो की पेशी 18 अगस्त को होगी।
गोरखपुर : देवरिया स्थित बालिका गृह से संचालित सेक्स रैकेट का पर्दाफाश होने के बाद अफरा-तफरी का माहौल है। शासन ने खुद इसकी मानीट¨रग शुरू करते हुए विशेष हेलीकाप्टर से सोमवार को उच्च स्तरीय जांच टीम देवरिया भेज दिया। टीम ने जांच भी शुरू कर दी है। उधर एसपी के निर्देश और जिला प्रोबेशन अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने संचालिका व उसकी बेटी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करते हुए संचालिका गिरिजा त्रिपाठी व उसके पति मोहन त्रिपाठी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। संचालिका के बेटे व कुछ कर्मचारी को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। फरार चल रहे अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एसपी के नेतृत्व में गठित चार टीमें लगातार छापेमारी कर रही है।
मां ¨वध्यवासिनी महिला प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान द्वारा संचालित बाल गृह बालिका, बाल गृह शिशु, विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण एवं स्वाधार गृह देवरिया की मान्यता को शासन स्थगित करने के बाद भी संस्था में बालिकाएं, शिशु व महिलाओं को रखा जा रहा था। पुलिस अधीक्षक रोहन पी कनय ने रविवार की रात बालिका गृह से 20 लड़कियां व तीन लड़कों को बरामद करने के साथ ही सेक्स रैकेट संचालित होने का पर्दाफाश किया। एसपी के निर्देश पर जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने देर रात लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 7, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 8 व किशोर न्याय अधिनियम 80 जेजे, अनैतिक कार्य कराना, जबरन बंधक बनाना, सरकारी कार्य में व्यवधान डालना, धमकी देने समेत 11 धाराओं में अधीक्षक कंचनलता, संचालिका गिरिजा त्रिपाठी व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही संचालिका गिरिजा त्रिपाठी और उसके पति मोहन त्रिपाठी को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनो को जेल भेज दिया गया।
------
फरार आरोपितों की भी होगी जल्द गिरफ्तारी : एसपी
पुलिस अधीक्षक रोहन पी कनय ने कहा कि संचालिका व उसके पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। फरार चल रहे एक नामजद आरोपित व अज्ञात आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही इस घटना में शामिल अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-----