Move to Jagran APP

महाशिवरात्रि पर गोरखपुर-बस्ती मंडल में शिव मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

देवाधिदेव महादेव को प्रसन्न करने के लिए कुछ श्रद्धालु आज ही जगह-जगह पर रुद्राभिषेक भी करा रहे हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Tue, 13 Feb 2018 10:10 AM (IST)Updated: Tue, 13 Feb 2018 10:55 AM (IST)
महाशिवरात्रि पर गोरखपुर-बस्ती मंडल में शिव मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
महाशिवरात्रि पर गोरखपुर-बस्ती मंडल में शिव मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

गोरखपुर (जेएनएन)। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आज गोरखपुर के साथ ही बस्ती मंडल के शिवमंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। आज जगह-जगह पर श्रद्धालु शिवमंदिरों में जला व दुग्धाभिषेक कर रहे हैं।

loksabha election banner

इसके साथ ही देवाधिदेव महादेव को प्रसन्न करने के लिए कुछ श्रद्धालु आज ही जगह-जगह पर रुद्राभिषेक भी करा रहे हैं।

गोरखपुर शहर के महादेव झारखंडी, महराजगंज के ईटहिया शिव मंदिर, धानी के कांक्षेश्वर नाथ शिव मंदिर, फरेंदा के गोपालापुर के प्रकटेश्वर नाथ शिव मंदिर के साथ ही बागापार के कटहरा शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया।

सिद्धार्थनगर में महाशिवरात्रि का पर्व आस्था एवं उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

जिला मुख्यालय में सिंहेश्वरी देवी मंदिर सहित ग्रामीण क्षेत्र के पीढ़ेश्वर नाथ मंदिर, जिगिना धाम, कटेश्वरनाथ धाम आदि शिवालयों में शिवार्चन के लिए भोर से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।

सभी कतारबद्ध होकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं। मंदिरों के बाहर मेले जैसा माहौल बना हुआ है। बम भोले के जयकारे के साथ श्रद्धालु शिवलिंग पर जलाभिषेक कर रहे हैं। यहां पर हर तरफ आस्था का सैलाब उमड़ा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.