डिप्टी सीएम ने कहा, अयोध्या में बाबर के नाम की कोई इमारत नहीं बनेगी
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा। उम्मीद है कि फैसला अनुकूल आएगा।
By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Fri, 26 Oct 2018 12:36 PM (IST)Updated: Fri, 26 Oct 2018 04:15 PM (IST)
गोरखपुर, (जेएनएन)। गोरखपुर पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मामला सर्वोच्च न्यायालय में है। अनुकूल परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, निर्णय आने के बाद भव्य मंदिर बनेगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या में बाबर के नाम की कोई इमारत नहीं बनेगी।
उप मुख्यमंत्री शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए गोरखपुर आए हैं। सर्किट हाउस पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अयोध्या में बाबर के नाम की कोई इमारत नहीं बनेगी। मन्दिर निर्माण का मामला सर्वोच्च न्यायालय में है। 29 तारीख के बाद इस मामले की रोजाना सुनवाई होगी। हर रामभक्त को अनुकूल परिणाम की उम्मीद है। अनुकूल परिणाम आते ही हम वहां भव्य मंदिर बनेगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 2019 में हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 से भी बड़ी जीत दर्ज करेंगे। उप मुख्यमंत्री ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के अयोध्या जाने और प्रवीण तोगडि़या के समर्थन के सवाल पर कहा कि रामभक्त होने के नाते रामलला के दर्शन कोई भी रामभक्त कर सकता है। 2019 के पहले राम मंदिर के निर्माण के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसमें 29 अक्टूबर से हर दिन सुनवाई होने जा रही है। उसकी प्रतीक्षा हर रामभक्त को करनी चाहिए।
सत्ता में वापसी को बेचैन है कांग्रेस
सीबीआई प्रकरण पर कांग्रेस के धरने के सवाल पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सत्ता से बेदखल होने के बाद फिर वापसी के लिए बेचैन है। उस बेचैनी का प्रदर्शन वो इस प्रकार से करने की कोशिश कर रहे हैं, जैसे कोई सूरज के ऊपर पत्थर मारने का प्रयास करे। जो गलत करेगा, उसपर कार्रवाई होगी। पूरे देश का विश्वास मोदी पर है और अविश्वास कांग्रेस और राहुल गांधी पर। इसलिए सीबीआइ के विषय पर अधिकृत रूप से कुछ नहीं कहना है। सरकार जो कदम उठा रही है, वो देश के हित में ले रही है। देश को भ्रष्टाचार से मुक्त करने के हित में ले रही है। झूठ की मशीन बनकर पूरे देश में घूम रही है कांग्रेस का सफाया होना तय है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें