डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा- सपा, बसपा व कांग्रेस मुद्दा विहीन Maharajganj News
महराजगंज में 12 परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कहा कि सपा-बसपा व कांग्रेस मुद्दा विहीन हो गई है।
महराजगंज, जेएनएन। महराजगंज के परतावल बाजार स्थित मंडी परिषद में पनियरा विधान सभा की 12 परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम में यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कहा कि बीते चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रोकने के लिए सभी ताकतें लगी थीं। जनता ने नरेंद्र मोदी को जिला कर नए भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया है। विकास व कार्यकर्ता का सम्मान भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंनें कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार प्रदेश को विकास की तरफ ले जा रही है। सपा-बसपा व कांग्रेस मुद्दा विहीन है।
कार्यक्रम में मौजूद भाजपा सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा ने विकास को सदैव प्राथमिकता दिया है। कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाने के लिए भाजपा तत्पर है। पनियरा के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं रखा जाएगा। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि जिले के विकास के लिए भाजपा गंभीर है। विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि भाजपा की कथनी व करनी में अंतर नहीं है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला ने उप मुख्यमंत्री व मंचासीन लोगों का स्वागत किया। इस दौरान दया शंकर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभुदयाल चौहान, समीर त्रिपाठी, नपा अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, अरुणेश शुक्ला, अजय श्रीवास्तव, जयनाथ सिंह, राजेश जायसवाल, ओमप्रकाश पटेल, जगदीश जायसवाल,परदेसी रविदास, निर्भय सिंह, प्रमोद त्रिपाठी, राघवेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।