Move to Jagran APP

उपमुख्‍यमंत्री ने कहा-भाजपा का लक्ष्य गरीबों का विकास

उन्‍होंने कहा कि भाजपा साधारण कार्यकर्ता को शून्य से शिखर तक पहुंचाने का कार्य करती है। यह सत्यप्रकाश मणि ही नहीं केशव प्रसाद मौर्य लड़ रहे हैं। जन्मेजय सिंह आज दुखी होंगे। यह आप सभी जान गए होंगे।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 05:01 PM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 08:05 AM (IST)
उपमुख्‍यमंत्री ने कहा-भाजपा का लक्ष्य गरीबों का विकास
कार्यक्रम को संबोधित करते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।

गोरखपुर, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कहा कि देश का विकास सपा, बसपा, कांग्रेस नहीं कर सकती है। वे लोग केवल बातें कर सकते हैं। हिसाब लगा लीजिए 15 साल का, उनके पंद्रह साल पर हमारा तीन साल भारी है। यूपी की सरकार रेहड़ी वालों को दस हजार रुपये ऋण उपलब्ध करा रही है। हमारा लक्ष्य गरीबों के विकास का है।

loksabha election banner

उप मुख्य मंत्री मौर्य बुधवार को देवरिया जनपद के गौरीबाजार के चंद्रशेखर आजाद इंटर कालेज मैदान में भाजपा प्रत्याशी डा.सत्य प्रकाश मणि के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित रहे थे। उन्‍होंने कहा कि  भाजपा साधारण कार्यकर्ता को शून्य से शिखर तक पहुंचाने का कार्य करती है। यह सत्यप्रकाश मणि ही नहीं, केशव प्रसाद मौर्य लड़ रहे हैं। जन्मेजय सिंह आज दुखी होंगे। यह आप सभी जान गए होंगे।

कम समय में ज्‍यादा विकास

उप मुख्य मंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य गरीबों के विकास का है। हमने कम समय में विकास करके दिखाया है। विकास की यात्रा प्रभावित न होने पाए, इसके लिए 484 करोड़ का काम देवरिया में लोक निर्माण विभाग ने कराया है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार बनी तो देवरिया में मेडिकल कालेज बन रहा है। देवरहा बाबा की धरती है। जम्मू कश्मीर में देवरिया के लोग जमीन खरीद सकते हैं। अधिसूचना जारी हो गई है। जब भी किसी चुनाव में देवरिया आया। जनपद ने कभी मेरा मस्तक झुकने नहीं दिया।  दुर्भाग्य से यह उप चुनाव आ गया है। कमल खिलाइए। हमारी पार्टी कहती है दल से बड़ा देश है। दूसरे दलों में देश से बड़ा व्यक्ति और दल है। कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि पूरी ताकत से लगिए, मतदाता भगवान है, बड़े अंतर से यह सीट जीत रहे हैं। माता लक्ष्मी कमल के फूल पर बैठकर आती हैं। जीत के बाद दिल्ली और लखनऊ से खजाना लाना हो पूरा सहयोग करूंगा। उपमुख्य मंत्री मौर्य ने कहा कि आज ईंट का जवाब पत्थर से देने का सेना को मिला है। आज चीन और पाकिस्तान गिड़गिड़ा रहे हैं और भारत दहाड़ रहा है। यह भाजपा की सरकार बनने पर संभव हुआ है । लोकप्रिय विधायक जन्मेजय सिंह नहीं हैं, यह दुर्भाग्य की बात है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.