Move to Jagran APP

शोर में खो रही गीतों की गहराई:समीर अंजान

वालीवुड के प्रख्यात गीतकार समीर अंजान देवरिया शहर में एक समारोह में बातचीत की

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Feb 2019 07:00 AM (IST)Updated: Fri, 22 Feb 2019 07:00 AM (IST)
शोर में खो रही गीतों की गहराई:समीर अंजान
शोर में खो रही गीतों की गहराई:समीर अंजान

गोरखपुर, जेएनएन। वालीवुड के प्रख्यात गीतकार समीर अंजान देवरिया शहर में एक समारोह में शामिल होने आए थे। उन्होंने जागरण से गीतों की दुनिया से जुड़े कई छुए-अनछुए पहलुओं पर चर्चा की और अपने अनुभवों को साझा किया। प्रस्तुत है जागरण से बातचीत के प्रमुख अंश। सवाल: आप कैसे गीतों की दुनिया में आए?

loksabha election banner

जवाब: मेरे स्व.पिता अंजान देश के बड़े गीतकार थे वे नहीं चाहते थे कि मैं गीतों की दुनिया में आऊं। उसका कारण यह था कि उन्होंने काफी संघर्ष किया था तब जाकर उन्हें मुकाम मिला। मैं भी गीतों की दुनिया में आया, संघर्ष किया और तब मुझे मुकाम मिला। सवाल: आपकी पहली किस फिल्म में गाने का प्रयोग किया गया। किन प्रमुख फिल्मों में आपके गाने हैं?

जवाब: बेखबर पहली फिल्म है। जिसमें मेरा लिखा गाना गाया गया। गाने का बोल था गीत गोरी परेशान है..। साजन, दिल, आशिकी, राज, कभी खुशी कभी गम, राजा ¨हदुस्तानी, राज, दीवाना, हम हैं राही प्यार के, कुछ-कुछ होता, घड़कन, तेरे नाम आदि प्रमुख पिक्चरों की लंबी फेहरिस्त है, जिसे गिनाना मुश्किल है। सवाल: अब तक कितने गीत लिखें हैं, सुना है व‌र्ल्ड रिकार्ड भी आपके नाम है?

जवाब: जी हां मैंने अब तक तकरीबन 650 फिल्मों में 4000 के फिल्मी गीत लिखे हैं। इसके अलावा भोजपुरी के भी कई गीत लिखे हैं। सर्वाधिक गाना लिखने का व‌र्ल्ड रिकार्ड 2015 में मेरे नाम दर्ज हुआ। सवाल: तब और अब के गीतों में आप क्या अंतर पाते हैं?

जवाब: आज शोर में गीतों की गहराई खोती जा रही है। यह मेरे संघर्ष का दूसरा दौर है। दस वर्ष पूर्व संगीत में बदलाव आया, लेकिन यह दौर बदलने वाला है। अभी हाल ही में राउडी राठौर में मेरा गाना हिट हुआ। मेरा मानना है कि 2020 के बाद एक बड़ा बदलाव आएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.