Move to Jagran APP

Deoria/Salempur Election Results 2019 : जानिए कौन जीता, कौन हारा- 2014 की तुलना में किस पार्टी को मिले कितने वोट

Deoria/Salempur Election Results 2019 देवरिया सीट पर एनडीए के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रत्‍याशी डा. रमापति राम त्रिपाठी ने 246481 मतों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Fri, 24 May 2019 02:50 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 03:28 PM (IST)
Deoria/Salempur Election Results 2019 : जानिए कौन जीता, कौन हारा- 2014 की तुलना में किस पार्टी को मिले कितने वोट
Deoria/Salempur Election Results 2019 : जानिए कौन जीता, कौन हारा- 2014 की तुलना में किस पार्टी को मिले कितने वोट

पवन कुमार मिश्र, देवरिया। Deoria/Salempur Election Results 2019 लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के देवरिया सीट पर राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रत्‍याशी डा. रमापति राम त्रिपाठी ने 2,46,481 मतों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की। सपा-बसपा गठबंधन के बिनोद कुमार जायसवाल दूसरे नंबर पर रहे। कांग्रेस प्रत्याशी नियाज अहमद तीसरे स्‍थान पर रहे।

loksabha election banner

डा. रमापति राम त्रिपाठी की पहचान संगठन को मजबूत करने वाले नेता के रूप में रही है। वह गोरखपुर जनपद के खजनी के झुरिया तिवारी गांव के रहने वाले हैं। छात्र जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े थे। वह छात्रसंघ के सचिव भी रह चुके हैं। 1984 से 89 तक गोरखपुर के भाजपा जिलाध्यक्ष, 1989 से 1995 तक गोरखपुर विभाग के संगठन मंत्री रहे। 1995 से 2007 तक पार्टी के प्रदेश महामंत्री व पांच वर्षों तक प्रदेश महामंत्री संगठन के पद पर कार्य किया। 2007 से 2010 तक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे। इसके अलावा झारखंड के प्रभारी व महाराष्ट्र के सह प्रभारी भी रह चुके हैं। 2000 से 2012 तक दो बार एमएलसी रहे। वर्तमान में राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य हैं।

जानिए, किसे मिले कितने वोट

लोकसभा चुनाव की मतगणना में डा. रमापति राम त्रिपाठी को कुल 5,80,644 मत मिले। जबकि, उनके निकटतम प्रतिद्वंदी बिनोद कुमार जायसवाल को कुल 3,30,713 मत मिले। इसके पहले वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में देवरिया लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के कलराज मिश्र का निर्वाचन हुआ था। तब कलराज मिश्र को कुल 4,96,500 वोट मिले थे। उन्होंने बसपा के नियाज अहमद को 2,65,386 वोटों से हराया था। इस बार नियाज अहमद कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े, उन्‍हें केवल 51056 वोट ही मिले।

लोकसभा चुनाव 2019 : एक नजर

जीते : डा. रमापति राम त्रिपाठी (बीजेपी): 5,80,644 वोट (57.19 फीसद)

निकटतम प्रतिद्वंद्वी : बिनोद कुमार जायसवाल (सपा-बसपा गठबंधन): 3,30,713 वोट (32.57 फीसद)

नियाज अहमद कांग्रेस : 51056 वोट (5.03 फीसद)

लोकसभा चुनाव 2014 : एक नजर

जीते : कलराज मिश्र (बीजेपी) : 4,96,500 वोट

निकटतम प्रतिद्वंद्वी : नियाज अहमद (बसपा) : 2,31,114 वोट

सलेमपुर में भी खिला कमल

सलेमपुर सीट पर राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रत्‍याशी रविंद्र कुशवाहा ने 1,12,477 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी व बसपा के प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा दूसरे नंबर पर रहे। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राजाराम तीसरे स्थान पर रहे। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी डा. राजेश कुमार मिश्र को चौथे स्‍थान पर संतोष करना पड़ा।

रविंद्र कुशवाहा देवरिया जनपद के सलेमपुर तहसील अंतर्गत महथापार गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता स्व. हरिकेवल प्रसाद सलेमपुर संसदीय सीट से चार बार सांसद रह चुके हैं। वह अपने पिता की विरासत संभाल रहे हैं। दूसरी बार सांसद चुने गए। 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले वह भाजपा में शामिल हुए। भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े और जीत गए।

जानिए, किसे मिले कितने वोट

रविंद्र कुशवाहा को कुल 4,67,241 मत मिले। जबकि, उनके निकटतम प्रतिद्वंदी आरएस कुशवाहा को कुल 3,54,764 मत मिले। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी ने रविंद्र कुशवाहा को चुनाव मैदान में उतारा था। रविंद्र कुशवाहा ने चुनाव जीत लिया। तब रविंद्र कुशवाहा को कुल 3,92,213 वोट मिले थे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पौत्र व बसपा के रविशंकर सिंह पप्पू को 2,32,342 वोटों से हराया था। इसके पूर्व 2009 में भी रविशंकर सिंह पप्पू जदयू के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे थे।

लोकसभा चुनाव 2019 : एक नजर

जीते : रविंद्र कुशवाहा (बीजेपी): 4,67,241 वोट (50.73 फीसद)

निकटतम प्रतिद्वंद्वी : आरएस कुशवाहा (सपा-बसपा गठबंधन): 3,54,764 वोट (38.52 फीसद)

राजाराम (सुभासपा) : 33520 वोट (3.64 फीसद)

लोकसभा चुनाव 2014 : एक नजर

जीते : रविंद्र कुशवाहा (बीजेपी): 3,92,213 वोट

निकटतम प्रतिद्वंद्वी : रविशंकर सिंह पप्पू (बसपा): 1,59,871 वोट

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.