Move to Jagran APP

टोक्यो ओलिपिक जागरूकता रिले का जिले में स्वागत

स्टेडियम में समारोह आयोजित कर खिलाड़ियों ने किया स्वागत सलेमपुर खुखुंदू सोनूघाट में भी किया गया स्वागत

By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Jul 2021 11:38 PM (IST)Updated: Sat, 31 Jul 2021 11:38 PM (IST)
टोक्यो ओलिपिक जागरूकता रिले का जिले में स्वागत
टोक्यो ओलिपिक जागरूकता रिले का जिले में स्वागत

जागरण संवाददाता, देवरिया: टोक्यो ओलिपिक जागरूकता रिले के जिले में शनिवार को प्रवेश करते ही स्वागत किया गया। यह जागरूकता रिले 23 जुलाई को बरेली से शुरू होकर प्रवेश के 51 जिलों से होकर देवरिया पहुंची थी। शहर में बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, जिला ओलिपिक संघ के पदाधिकारियों व खिलाड़ियों ने टीम का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

loksabha election banner

स्टेडियम में सदर विधायक डा. सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी व अपर जिलाधिकारी प्रशासन कूंवर पंकज, युवा कल्याण अधिकारी अरुण कुमार वर्मा तथा जिला क्रीड़ा अधिकारी केके पांडेय ने मशाल को रीसीव किया। पांच सदस्यीय टीम में रतन गुप्ता, रविकांत मिश्र, शरद, लखन व दीपक को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

जिला क्रीड़ा अधिकारी ने कहा कि ओलिपिक में भाग लेने वाले 10 खिलाड़ियों को 10-10 लाख प्रोत्साहन राशि, पदक विजेता को स्वर्ण पर छह, रजत पर चार व कांस्य पर दो करोड़ की धनराशि एवं टीम विजेता को स्वर्ण पर तीन, रजत पर दो व कांस्य पर एक करोड़ की धनराशि दी जाएगी।

यहां मुख्य रूप से जिला युवा कल्याण अधिकारी अरुण कुमार वर्मा, कार्यक्रम संयोजन शिवानंद नायक संजय सिंह, भगवान, राजेश कुमार, अखिलेंद्र शाही, पवन कुमार, गिरीश सिंह, शालिनी शर्मा, रवि शर्मा, विक्रम गुप्ता, कुंदन मौर्य आदि ने स्वागत किया।

--------------------

भागलपुर व सलेमपुर में भी स्वागत

सलेमपुर: उत्तर प्रदेश ओलिपिक संघ की जागरूकता रिले टीम का जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। जनपद मऊ से चलकर बलिया होकर जनपद के सीमा क्षेत्र भागलपुर में टीम के पहुंचते ही जिला पंचायत सदस्य अरविद पांडेय के नेतृत्व में शिक्षकों व समाजसेवियों ने उन्हें फूल मालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएं दी। टीम भागलपुर होते हुए धनौतीलाला, नवलपुर चौराहा होते हुए सलेमपुर में सोहनाग मोड़ पर सांसद रविन्द्र कुशवाहा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं व खंड शिक्षा अधिकारी बीरबल राम, विनोद मिश्र तथा शिक्षकों ने मास्क, सैनिटाइजर के साथ माला पहनाकर ओलिपिक टीम का उत्साह वर्धन किया।

भागलपुर संवाददाता के अनुसार प्रदेश स्तरीय ओलिपिक जागरूकता रिले टीम के भागलपुर आगमन पर शिक्षकों और क्षेत्रीय लोगों द्वारा फूल माला पहना कर भव्य स्वागत किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.