Move to Jagran APP

23 किसानोंं से 40.59 लाख में देवरिया नगर पालिका खरीदेगी रास्ते के लिए भूमि

देवरिया शहर से निकलने वाले कूड़ा के निस्तारण के लिए प्रस्तावित सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट अभी तैयार नहीं हो सका है। इसकी वजह भूमि तक जाने के लिए रास्ता का अभाव है। हालांकि अब प्रशासन ने 23 किसानों से बातचीत कर रास्ते की भूमि के लिए तैयार कर लिया है।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Published: Sun, 17 Oct 2021 06:30 PM (IST)Updated: Sun, 17 Oct 2021 06:30 PM (IST)
23 किसानोंं से 40.59 लाख में देवरिया नगर पालिका खरीदेगी रास्ते के लिए भूमि
23 किसानोंं से 40.59 लाख में देवरिया नगर पालिका खरीदेगी रास्ते के लिए भूमि। प्रतीकात्‍मक फोटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। देवरिया शहर से निकलने वाले कूड़ा के निस्तारण के लिए प्रस्तावित सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट अभी तैयार नहीं हो सका है। इसकी वजह भूमि तक जाने के लिए रास्ता का अभाव है। हालांकि अब प्रशासन ने 23 किसानों से बातचीत कर रास्ते की भूमि के लिए तैयार कर लिया है। भूमि की खरीदारी पर 40 लाख 59 हजार रुपये खर्च आएगा।

loksabha election banner

प्रतिदिन निकलता है 80 टन कूडा

देवरिया शहर से प्रतिदिन 75 से 80 टन कूड़ा निकलता है। कूड़ा निस्तारण के लिए डेढ़ साल पहले उसरा बाजार में सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की स्थापना के लिए दो करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से भूमि खरीदी गई है। नगर पालिका ने चारो तरफ दीवार भी खड़ी कर दी है, लेकिन अभी तक वहां प्लांट की स्थापना नहीं हो सकी है। जबकि इसके लिए तीन करोड़ रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। प्लांट तैयार करने में साढ़े छह करोड़ रुपये का खर्च आएगा। प्लांट का निर्माण न होने के चलते उसरा बाजार में कूड़ा नहीं गिराया जा रहा है।

प्लांट में खाद व प्लास्टिक के बनेंगे सामान 

नगर पालिका द्वारा प्लांट बनवाने के बाद शहर से निकलने वाले कूड़ा से खाद व प्लास्टिक के सामान बनाए जाएंगे। प्लांट निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था को जिम्मेदारी दी गई है, रास्ते के अभाव के प्लांट तैयार नहीं हो सका है।

किासानों से चल रही बातचीत

नगर पालिका देवरिया के अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार सिंह ने बताया कि जमीन खरीदने के लिए किसानों से बातचीत कर ली गई है। जल्द ही भूमि का बैनामा करा लिया जाएगा। इसके बाद प्लांट लगाने का काम कार्यदायी संस्था शुरू कर देगी।

सपा नेताओं ने लगाई चौपाल

रुद्रपुर क्षेत्र के ग्राम गोलौथा में रविवार को सपा के तत्वावधान में चौपाल आयोजित किया गया। जिसमें सपा शासनकाल की योजनाओं का बखान किया गया। सपा नेता प्रदीप यादव ने अखिलेश यादव के सपा कार्यकाल में हुए विकासपरक कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश का चौमुखी विकास हुआ था। युवाओं और महिलाओं का सपा सरकार ने सम्मान बढ़ाया था। सपा सरकार में युवाओं को लैपटाप दिया गया था। गर्भवती महिलाओं के लिए एम्बुलेंस की विशेष सुविधा सपा सरकार ने ही शुरू की थी। इस दौरान पूर्व विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष रामकेवल यादव, रामवृक्ष राजभर, विजय यादव, इंद्रेश यादव ,बबलू, जयगोपाल राजभर, संजय गुप्ता,पंकज यादव,रमेश मिश्रा,रामनरेश चौरसिया आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.