देवरिया में शराब पीने के विवाद में युवक की गला काटकर की हत्या
Deoria Crime News देवरिया में शराब पीने के विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। उसकी लाश नहर के किनारे मिली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
देवरिया, जागरण संवाददाता। देवरिया के महुआडीह थाना क्षेत्र के चिउरहा खास गांव के सामने नहर के किनारे युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। मंगलवार की सुबह शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान जनपद के हाटा थानाक्षेत्र (कुशीनगर) के करज गांव के रहने वाले श्रीकांत प्रसाद पुत्र स्ध.गुजेसर प्रसाद के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस ने गांव के एक युवक से पूछताछ कर रही है। घटना की मुख्य वजह शराब पीने के दौरान विवाद बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी।
यह है मामला
करज गांव के रहने वाले 48 वर्षीय श्रीकांत सोमवार की शाम घर से पांच बजे से घर से निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर स्वजन उनकी खोजबीन करने लगे। मोबाइल फोन पर काल किया तो कमरे में था। स्वजन इसके कारण चिंतित थे। रात में तलाश करते रहे। सुबह महुआडीह थाना क्षेत्र के चिउरहा खास गांव के लोग नहर की तरफ टहलने गए तो शव देखकर दंग रह गए। युवक का काटा गया था। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी, महुआडीह थानाध्यक्ष प्रमोद सिंह पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर मामले की जाँच में जुट गई।
मौके पर मिला आधार कार्ड, लोगों ने की पहचान
पुलिस ने शव के पास से आधार कार्ड बरामद किया। पड़ोस के गांव का निवासी होने के कारण लोगों ने पहचान की। स्वजन के अनुसार, उन्होंने सोमवार को खेत में धान की रोपाई कर घर आए थे। उसके कुछ देर बाद घर से निकल गए।
युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है । अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - श्री यश त्रिपाठी, सीओ सिटी देवरिया।