Move to Jagran APP

धूप बेअसर, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड

न्यूनतम तापमान में निरंतर गिरावट बनी रही। तीन दिनों में करीब पांच डिग्री सेल्सियस पारा लुढका रहा। सुबह में कोहरे की धुंध बनी रही मगर इसके बाद धूप निकल गई पर सर्द हवाओं के कारण ठंड में वृद्धि बनी रही।

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Jan 2022 11:26 PM (IST)Updated: Thu, 13 Jan 2022 11:26 PM (IST)
धूप बेअसर, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड
धूप बेअसर, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड

सिद्धार्थनगर : न्यूनतम तापमान में निरंतर गिरावट बनी रही। तीन दिनों में करीब पांच डिग्री सेल्सियस पारा लुढका रहा। सुबह में कोहरे की धुंध बनी रही, मगर इसके बाद धूप निकल गई, पर सर्द हवाओं के कारण ठंड में वृद्धि बनी रही। दोपहर बाद सूरज की बादलों के बीच लुका-छुपी चलती रही, जिसकी वजह से धूप में गर्माहट कम रही। मौसम विभाग की मानें तो अगले 48 घंटे में मौसम इसी प्रकार बने रहने की संभावना है।

loksabha election banner

गुरुवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। आठ बजे तक स्थिति ये रही कि थोड़ी दूरी पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। फिर धीरे-धीरे इसका धनत्व कम होता गया और नौ बजे धूप निकल आई। जिसके बाद कुछ राहत मिली, लेकिन फिर सर्द हवाओं चलने लगी। करीब आठ किमी प्रति घंटा से चलने लगी। बीच-बीच में सूरज की भी बादलों के साथ लुका-छुपी होती रही। आज न्यनूतम पारा आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री तक बना रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22 तो न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस बने रहने का अनुमान है। अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरापट इसी प्रकार बनी रहेगी। जबकि इस बीच अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बने रहने की उम्मीद है।

राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दो दिन से जो न्यूनतम तापमान में गिरावट प्रारंभ हुई है, वह 14 जनवरी तक बनी रहेगी। रात्रि और प्रात: कालीन कोहरे के घनत्व वृद्धि होगी, जबकि दिन चढ़ते के साथ धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगा। पारा नीचे गिरने के कारण ठंड में वृद्धि बनी रहेगी।

पांच दिनों में इस प्रकार रहा तापमान

दिनांक अधिकतम न्यूनतम

9 जनवरी 24 13

10 जनवरी 23 13

11 जनवरी 23 12

12 जनवरी 22 9

13 जनवरी 21 8


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.