Move to Jagran APP

महिलाओं का विकास होगा तभी देश आगे बढ़ेगा : दर्शना सिंह

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने कहा कि पीएम मोदी का मानना है कि देश के विकास का रास्ता महिलाओं के विकास से होकर गुजरता है। भाजपा ही महिलाओं की सच्‍ची हितैषी है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Sun, 03 Feb 2019 04:33 PM (IST)Updated: Tue, 05 Feb 2019 10:32 AM (IST)
महिलाओं का विकास होगा तभी देश आगे बढ़ेगा : दर्शना सिंह
महिलाओं का विकास होगा तभी देश आगे बढ़ेगा : दर्शना सिंह

गोरखपुर, जेएनएन। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि देश के समग्र विकास का रास्ता महिलाओं के विकास से होकर गुजरता है। यही वजह है कि पार्टी महिलाओं के सम्मान के लिए कृत संकल्पित हैं। दरअसल, भाजपा ही महिलाओं की सच्‍ची हितैषी है।

loksabha election banner

प्रदेश अध्यक्ष सरस्वती विद्या मंदिर आर्यनगर में आयोजित कमल शक्ति अभियान कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं। बजट पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आज तक के इतिहास में ऐसा कोई बजट नहीं आया, जिसमें इतनी अधिक संख्या लोगों के लिए लाभ का प्रावधान हो। महिलाओं से जुड़ी केंद्र सरकार की योजनाओं पर उन्होंने जोर दिया। इससे साबित हो गया है कि भाजपा सरकार महिलाओं को लेकर कितनी संवेदनशील है।

कार्यक्रम को प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी, मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव, भाजपा महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, पूर्व महापौर डॉ. सत्या पांडेय, निर्मला द्विवेदी आदि ने भी संबोधित किया। स्वागत महानगर अध्यक्ष नेहा चौधरी, आभार ज्ञापन उपाध्यक्ष अमिता गुप्ता और संचालन चित्रा पासवान ने किया। इस दौरान डॉ. दुर्गेश नंदिनी सिंह, विद्यावती भारती, रंजना गुप्ता, रानी मिश्रा, डॉ. इंदुमती सिंह, सुनीता अग्रहरी, बीना राय आदि मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.