धर्मयुद्ध है लोकसभा उपचुनाव : डा. धर्मेद्र
गोरखपुर : भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेद्र सिंह ने सपा-बसपा के गठबंधन को पूरी तरह स
गोरखपुर :
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेद्र सिंह ने सपा-बसपा के गठबंधन को पूरी तरह से खारिज करते हुए कहा कि जनता को न तो कसरवल कांड भूला है और न ही गेस्टहाउस कांड। ऐसे में वह इस बेमेल गठजोड़ को एक सिरे से नकारने के लिए तैयार है। भाजपा के पक्ष में मतदान कर अपनी इस मंशा का वह बेझिझक इजहार करेगी। डा. धर्मेद्र शनिवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि गोरखपुर लोकसभा का यह उपचुनाव एक धर्मयुद्ध की तरह है, जिसमें सत्य और असत्य की लड़ाई है। इसमें हर हाल में सत्य की जीत होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उपेन्द्र शुक्ल जैसे समर्पित कार्यकर्ता को अपना प्रत्याशी बनाया है। वह इस सीट से पांच बार सांसद रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रतिनिधि के तौर पर काम करेंगे। यह सीट योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के चलते खाली हुई है इसलिए यह उपचुनाव भाजपा के लिए गौरव का चुनाव है। जनता भाजपा और मुख्यमंत्री के गौरव को कायम रखेगी, इस बात का पूरा विश्वास है।