Move to Jagran APP

Lockdown में भी अपराधों में कमी नहीं, 20 दिन में 138 मामले दर्ज Gorakhpur News

लाकडाउन के बाद भी गोरखपुर में अपराधों में कमी नहीं हुई। मात्र बीस दिन में ही 138 मामले दर्ज किए गए। हालांकि पुलिस पिछले साल की तुलना करते हुए इसे अपनी उपलब्धि बता रही है।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Wed, 22 Apr 2020 06:30 PM (IST)Updated: Wed, 22 Apr 2020 06:30 PM (IST)
Lockdown में भी अपराधों में कमी नहीं, 20 दिन में 138 मामले दर्ज Gorakhpur News
Lockdown में भी अपराधों में कमी नहीं, 20 दिन में 138 मामले दर्ज Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। लॉकडाउन के बाद भी गोरखपुर में अपराधों में कमी नहीं है। मात्र बीस दिन में ही 138 मामले दर्ज हुए हैं। लाकडाउन में इतने अपराध कम नहीं कहे जा सकते हैं। हालांकि पिछले वर्ष से यदि तुलना की जाए तो अपराधों की दर में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। पुलिस की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। तैयार रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले साल एक से 20 अप्रैल के बीच दर्ज हुए कुल 278 मामले के मुकाबले अप्रैल 2020 में अपराध की दर में कमी देखी गई। इस साल अब तक 138 मामले ही दर्ज हुए हैं। हालांकि रिपोर्ट में दहेज हत्या के मामलों में कोई उल्लेखनीय कमी नहीं देखी गई।

loksabha election banner

अप्रैल में 113370 वाहनों का चालान

22 मार्च को जनता कर्फ्यू के दूसरे दिन से ही जनपद में लॉकडाउन लागू है। लॉकडाउन का पालन कराना पुलिस के लिए एक तरफ जहां चुनौती बना हुआ है वहीं अपराधों के ग्राफ में आई गिरावट राहत देने वाली है। वर्ष 2019 में अप्रैल माह में 20 दिन के आंकड़ों पर नजर डाले तो कई तरह के अपराधों की संख्या शून्य हो गई है। सिर्फ वाहनों के चालान की संख्या बढ़ी है। पिछले साल पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत 4894 वाहनों का चालान किया था। इस वर्ष यह आंकड़ा 11370 तक पहुंच गया है।

एक से 20 अप्रैल का तुलनात्मक आकड़ा

घटना        2020     2019

लूट           00        01

हत्या          04        02

नकबजनी     04        11

वाहन चोरी    05        22

बलवा        04        10

अपहरण      04        18

दुष्कर्म        01        03

आम्र्स एक्ट   06        21

गोवध अधि.  00        01

गैंगेस्टर एक्ट  01        03

आइटी एक्ट   07        10

पॉक्सो एक्ट   04        16

गुंडा एक्ट     00        36

अपराधों में कमी लाकडाउन के अलावा पुलिस सख्‍ती भी वजह

इस संबंध में एसएसपी डा. सुनील गुप्‍त का कहना है कि अप्रैल माह में अपराध का ग्राफ गिरा है। लॉकडाउन के अलावा पुलिस की सख्ती भी एक वजह है। आगे भी अपराधियों पर नकेल कसने के लिए इसी तरह की सख्ती बरती जाएगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.