विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Corona Virus : विदेश से आए 35 लोगों की हुई जांच, सभी स्वस्थ Gorakhpur News

By Pradeep SrivastavaEdited By:
Published: Thu, 06 Feb 2020 02:10 PM (IST)

Corona Virus विदेश से गोरखपुर आए 35 लोगों की जांच की गई। जांच में सभी स्वस्थ पाए गए।

Corona Virus : विदेश से आए 35 लोगों की हुई जांच, सभी स्वस्थ Gorakhpur News
Corona Virus : विदेश से आए 35 लोगों की हुई जांच, सभी स्वस्थ Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। गोरखपुर में विदेश से आए लोगों की संख्या बढ़ गई। दिल्ली से आई सूचना के मुताबिक तीन और लोग गोरखपुर पहुंचे हैं। एक दिन पूर्व 40 लोगों के यहां पहुंचने की सूचना आई थी। इस तरह गोरखपुर में विदेश से आने वाले लोगों की संख्या 43 हो गई। इनमें से स्वास्थ्य विभाग ने 35 लोगों को खोज निकाला, उनकी जांच की गई। सभी स्वस्थ पाए गए। किसी में कोरोना के लक्षण नहीं मिले।

इन 35 लोगों में एक महराजगंज व दूसरे संतकबीर नगर का व्यक्ति हैं। उनके बारे में वहां के सीएमओ को सूचना दे दी गई है। 33 लोग गोरखपुर के हैं, जो गगहा, खोराबार व मेडिकल कॉलेज रोड के रहने वाले हैं। सीएमओ ने बताया कि इनमें से एक व्यक्ति बुहान, चीन से आए हैं, जहां कोरोना वायरस फैला हुआ है, उनकी भी जांच की गई, कोई लक्षण नहीं मिले। हालांकि वह 14 जनवरी को ही आ गए थे। अब उनकी मानिटि‍रिंग टाइम बीत चुका है। हम लोग 14 दिन तक मानिटरिंग करते हैं।

सीएमओ कार्यालय में प्रचार-प्रसार के लिए होगा सेल का गठन

जिला स्वास्थ्य विभाग सूचना, शिक्षा एवं संचार, व्यवहार परिवर्तन एवं संचार व सामाजिक व्यवहार परिवर्तन एवं संचार की सूचना एवं संचार कमेटी की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। फैसले के अनुसार सभी ब्लाकों व शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर कमेटी का गठन तीन दिन के अंदर किया जाएगा। साथ ही सीएमओ कार्यालय में प्रचार-प्रसार के लिए एक सेल का गठन किया जाएगा, जिसके संचालन के लिए एक कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति की जाएगी, जो सभी योजनाओं की सूचनाएं संकलित करेगा।

अध्यक्षीय संबोधन में कमेटी के अध्यक्ष व सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने कहा कि सूचनाएं एक जगह होने से कोई भी व्यक्ति उन्हें आसानी से हासिल कर लेगा। इस अवसर पर कमेटी के उपाध्यक्ष व अपर सीएमओ डॉ. नंद कुमार, सदस्य सचिव व जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी सुनीता पटेल, विभिन्न योजनाओं के नोडल डॉ. एनके पांडेय, डॉ. एसके पांडेय, डॉ. एके प्रसाद व सी-फॉर, विश फाउंडेशन, पार्थ आदि संस्थाओं के सदस्य उपस्थित थे।