Move to Jagran APP

उन्नाव कांड पर कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान दूसरे दिन भी जारी

गोरखपुर में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता उन्नाव कांड के मामले में हस्ताक्षर अभियान शुरू कर दिए हैं। सरकार के खिलाफ उनका अभियान जारी है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Aug 2019 08:32 AM (IST)Updated: Sun, 04 Aug 2019 08:32 AM (IST)
उन्नाव कांड पर कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान दूसरे दिन भी जारी
उन्नाव कांड पर कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान दूसरे दिन भी जारी

गोरखपुर, जेएनएन। उन्नाव कांड की पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान दूसरे भी जारी रहा।

loksabha election banner

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस कमेटी उन्नाव कांड को लेकर शनिवार से ही हस्ताक्षर अभियान चला रही है। शनिवार को महानगर कांग्रेस कमेटी ने पंत पार्क में हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं के अलावा राहगीरों ने भी अभियान का समर्थन किया। हस्ताक्षर अभियान की प्रति राष्ट्रपति को भेजी जाएगी।

उसके बाद दूसरे दिन महानगर के चौराहों पर मोहल्ले के लोगों से समर्थन मांगा। निवर्तमान महानगर अध्यक्ष अरुण कुमार अग्रहरि ने कहा कि उन्नाव कांड की पीड़िता को न्याय दिलाने में प्रदेश सरकार पूरी तरह नाकाम रही है। आरोपी विधायक पर कड़ी कार्रवाई करने के बजाए सरकार उसे बचाने की कोशिश कर रही है। ऐसे सरकार से जनता पूरी तरह ऊब चुकी है। जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। जो सरकार अपराधों पर अंकुश लगा पाने में असमर्थ हो, उसे इस्तीफा देकर जनता के बीच जाना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के लोगों में ऐसी नैतिकता भी नहीं है। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा सत्तासीन हुई है। तभी से अपराधों के ग्राफ बढ़ रहे हैं। अपराधियों को खुला संरक्षण प्राप्त है। जनता भयभीत हैं। महिलाएं असुरक्षित हैं। कब किसके साथ कोई घटना हो जाए। कुछ कहा नहीं जा सकता है। भाजपा में अगर थोड़ी नैतिकता बची होती तो इतनी घटनाओं के बाद इस्तीफा दे चुकी होती। अफसोस अब जनता को आगे आना होगा और भाजपा को बल पूर्वक सत्ता से बेदखल करना होगा।

हस्ताक्षर अभियान में उदयवीर सिंह, उमेशचन्द्र खन्ना, सदानन्द पाण्डेय, बालमुकुंद चतुर्वेदी, नवीन सिन्हा, दिनेशचंद श्रीवास्तव, दिलीप कुमार निषाद, महेन्द्र मोहन तिवारी, अभिजीत पाठक, उजैर खां, अजय मिश्रा, महेंद्रनाथ मिश्र, प्रमोद निषाद आदि मौजूद रहे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.