Move to Jagran APP

कांग्रेस‍ियों में नई जान फूंकेगी गोरखपुर में प्र‍ियंका गांधी की रैली

प्रियंका गांधी की 31 अक्टूबर को गोरखपुर में होने वाली रैली के लिए कांग्रेसियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसे लेकर गोरखपुर में हुई बैठक में कांग्रेस प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य महेंद्र मोहन उर्फ गुड्डू तिवारी ने कहा कि 31 अक्टूबर को प्रस्तावित रैली मील का पत्थर साबित होगी।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Sat, 23 Oct 2021 02:44 PM (IST)Updated: Sat, 23 Oct 2021 02:44 PM (IST)
कांग्रेस‍ियों में नई जान फूंकेगी गोरखपुर में प्र‍ियंका गांधी की रैली
गोरखपुर में प्र‍ियंका गांधी की 31 अक्टूबर को रैली होगी। - प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जेएनएन। प्रियंका वाड्रा की 31 अक्टूबर को गोरखपुर में होने वाली रैली के लिए कांग्रेसियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसे लेकर गोरखपुर में हुई बैठक में कांग्रेस प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य महेंद्र मोहन उर्फ गुड्डू तिवारी ने कहा कि 31 अक्टूबर को प्रस्तावित रैली मील का पत्थर साबित होगी। रैली में शामिल होने के लिए आम नागरिक भी उत्साहित हैं। प्रियंका वाड्रा ने विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 40 फीसद आरक्षण देने की घोषणा कर आधी आबादी को सम्मान दिया है। प्रियंका वाड्रा ने विपक्षी दलों की बोलती बंद कर दी है।

loksabha election banner

बैठक में यह रहे शाम‍िल

जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव अनिल सोनकर ने कहा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से लोग परेशान हैं। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों ने नागरिकों को महंगाई की आग में धकेल दिया है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति भी अच्छी नहीं है। महंगाई और कानून-व्यवस्था को कांग्रेस मुद्दा बनाएगी। कांग्रेस अनुसूचित विभाग के प्रदेश सचिव इं. अमित कनौजिया, दलित जोड़ो अभियान समिति के जिलाध्यक्ष प्रभु प्रसाद कनौजिया, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष महेंद्र नाथ मिश्र ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान एसए रहमान, मनीष कुमार गौतम, इं. अभिजीत पाठक, सुमित पांडेय, अंशुमान पाठक, रामयश, राम आशीष, ललित निषाद आदि मौजूद रहे।

प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा, प्रियंका के नेतृत्व में प्रदेश में बनेगी कांग्रेस की सरकार

प्रियंका गांधी के दौरे का लेकर संतकबीर नगर में भी बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है। यहां कानून नहीं पुलिस का राज कायम है। भाजपा, सपा और बसपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। यह सभी जनता को गुमराह कर रही हैं। प्रदेश की जनता अब सब कुछ जान चुकी है। प्रियंका गांधी के नेतृत्व में प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और अराजकता से टूटी जनता चुनाव का इंतजार कर रही है। 31 अक्टूबर को गोरखपुर में प्रियंका गांधी की रैली ऐतिहासिक होगी।

कहा कि रैली की तैयारी को लेकर कार्यकर्ता ब्लाक व न्याय पंचायत स्तर पर जुट जाए। ग्राम पंचायत स्तर पर बैठक कर लोगों को रैली में पहुंचने के लिए प्रेरित करें। आज महंगाई से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है और सरकार सिर्फ धर्म और जाति की राजनीति में उलझी है। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। सरेआम लूट, हत्या, दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस आपराधिक आकड़ों को छुपाने के लिए फरियादियों को थाने से भगा दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव के मूड में आ चुकी है। प्रियंका गांधी के संघर्ष को देख रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.