सिद्धार्थनगर में प्रियंका की गिरफ्तारी पर सड़क पर उतर गए कांग्रेसी, जाम लगाकर दी गिरफ्तारी

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतर गए। काफी देर तक हाईवे पर धरना दिया। पुलिस ने पांच सौ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जय किसान इंटर कालेज सकतपुर सनई में स्थित इंटर कालेज में बने अस्थाई जेल भेज दिया।