Move to Jagran APP

सेवायोजन कार्यालय में घुस रहे कांग्रेसी हिरासत में लिए गए

सेवायोजन कार्यालय पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। अचानक कांग्रेसी सेवायोजन कार्यालय के अंदर जाने लगे। इस पर पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो धक्का-मुक्की शुरू हो गई। उसके बाद सभी हिरासत में ले लिए गए।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Mon, 12 Oct 2020 08:29 PM (IST)Updated: Mon, 12 Oct 2020 08:29 PM (IST)
सेवायोजन कार्यालय में घुस रहे कांग्रेसी हिरासत में लिए गए
गुब्बारा लेकर प्रदर्शन करते काग्रेस के कार्यकर्ता ।

गोरखपुर, जेएनएन। रोजगार के वादे को हवा-हवाई बताते हुए सोमवार को गुब्बारा लेकर सेवायोजन कार्यालय में घुस रहे कांग्रेसियों को कैंट पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बाद में सभी को रिहा कर दिया गया।

loksabha election banner

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अनिल दुबे के नेतृत्व में कांग्रेसी कचहरी में इकट्ठा हुए। वहां से सभी कांग्रेसी सरकार विरोधी नारेबाजी कर रहते हुए आगे बढ़। गुब्बारा लेकर सेवायोजन कार्यालय पहुंचे कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उसी दौरान वहां पर पहले से मौजूद पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया।

कांग्रेसियों का प्रदर्शन पूर्व निर्धारित था, इसलिए सेवायोजन कार्यालय पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। अचानक कांग्रेसी सेवायोजन कार्यालय के अंदर जाने लगे। इस पर पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो धक्का-मुक्की शुरू हो गई। पुलिस सभी कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया और कैंट थाना लेकर चली गई। कुछ देर बाद महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, महेंद्र मोहन तिवारी, विवेक श्रीवास्तव, रोहन पांडेय, महेंद्र नाथ मिश्र, जितेन्द्र विश्वकर्मा, प्रणव उपाध्याय, दिलीप कुमार निषाद आदि कैंट थाना पहुंचे। बाद में पुलिस ने हिरासत में लिए गए कांग्रेसियों को रिहा कर दिया।

पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल

उन्‍होंने कहा कि वक्‍ताओं ने कहा कि सरकार रोजगार देने का सपना दिखा रही है, हकीकत यह है कि लोगों की नौकरी जा रही है। सरकार के झूठे वादों से अब जनता तंग आ चुकी है। आने वाला समय भाजपा सरकार के लिए काफी कठिन है। अब वह ज्‍यादा दिन चलने वाली हैं। पूरे प्रदेश में अपराध का बोलबाला है। अराजकता का माहौल है। अपराधों पर अंकुश लगा पाने में सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। अपराधी बेलगाम हो गए हैं। पुलिस पूरी तरह से निष्क्रिय हो चुकी है। जनता अब बदलाव चाहती है। जनता ऐसे सरकार से ऊब चुकी है जहां पर रोज अपराध हो रहे हैं। वक्‍ताओं ने कहा कि केवल कांग्रेस ही नहीं, जनता भी सरकार के खिलाफ है। अब जनता भी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी।

जनता के हक में काम करें कांग्रेसी

कांग्रेस के गोरखपुर प्रभारी त्रिभुवन नरायण मिश्र ने सोमवार को बैठक की। कहा कि हमें जनता के हक में काम करना होगा। महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने कहा कि युवा रोजगार मांग रहे हैं तो प्रदेश सरकार पुलिस के दम पर उन्हें हिरासत में ले रही है। उन्होंने सरकार पर युवा विरोधी होने का आरोप लगाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.