Move to Jagran APP

उत्‍तर प्रदेश के हर गांव में तिरंगा फहराएंगे कांग्रेस के कार्यकर्ता Gorakhpur News

यूपी कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव त्रिभुवन नारायण मिश्र ने कहा कि प्रदेश के हर गांव में 28 दिसंबर को कांग्रेस कार्यकर्ता तिरंगा फहराएंगे। इससे पहले पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के आह्वान पर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाया जाएगा।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Fri, 06 Nov 2020 10:35 AM (IST)Updated: Fri, 06 Nov 2020 01:52 PM (IST)
उत्‍तर प्रदेश के हर गांव में तिरंगा फहराएंगे कांग्रेस के कार्यकर्ता Gorakhpur News
कांग्रेस के कार्यकर्ता यूपी के हर गांव में तिरंगा फहराएंगे। - प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जेएनएन। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव एवं गोरखपुर के जिला प्रभारी त्रिभुवन नारायण मिश्र ने कहा कि प्रदेश के हर गांव में 28 दिसंबर को कांग्रेस कार्यकर्ता तिरंगा फहराएंगे। इससे पहले पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के आह्वïान पर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। 

loksabha election banner

प्रदेश सचिव व गोरखपुर प्रभारी त्रिभुवन नारायण ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

ट्रांसपोर्टनगर स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने संगठन को मजबूत बनान के लिए कार्यकर्ताओं से जुट जाने की अपील की है। जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने सृजन अभियान के तहत बूथ, न्याय पंचायत, ग्राम पंचायत स्तर के गठन के बारे में चर्चा की और जिला कमेटी के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में डा.राजेश यादव, तौकीर आलम, अनिल सोनकर, विक्रमादित्य, डा.सुनील तिवारी, मोनिका पांडेय, उषा श्रीवास्तव, प्रवीण पासवान, विजय ङ्क्षसह, महेंद्र नाथ मिश्रा, अमित त्रिपाठी, श्रवण यादव, शादाब अहमद, अशरफ आलम खान आदि लोग उपस्थित रहे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत

महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का बाघागाड़ा स्थित फोरलेन पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनता के मुद्दों की लड़ाई के लिए सभी कांग्रेस कार्यकर्ता कमर कस लें। जब तक प्रदेश के अंतिम व्यक्ति को न्याय न मिल जाए तब तक संघर्ष जारी रहेगा। रोहन पांडेय, सबीहा सब्जपोश, मनोज पाल, प्रणव उपाध्याय, दिलीप निषाद, अनिल दूबे, अनुराग पांडेय, श्यामशरण श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.