Move to Jagran APP

कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष का बड़ा एलान, गठबंधन नहीं करेगी पार्टी, सभी सीटों पर अकेले लडेगी चुनाव

कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्‍लू ने गोरखपुर में बडी घोषणा की है। पत्रकारों से बातचीत के दाैैैैैरान उन्‍होंने कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी अकेले चुनाव लडेगी। किसी भी दूसरे दल के साथ समझौता नहीं करेगी।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Published: Mon, 20 Sep 2021 07:05 AM (IST)Updated: Mon, 20 Sep 2021 09:01 AM (IST)
कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष का बड़ा एलान, गठबंधन नहीं करेगी पार्टी, सभी सीटों पर अकेले लडेगी चुनाव
पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष अजय लल्‍लू। जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष अजय लल्‍लू ने बडा एलान किया है। उन्‍होंने कहा कि अगले वर्ष प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी। गोरखपुर पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू ने साफ कर दिया है कि कांग्रेस प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएगी।

loksabha election banner

गोरखपुर-मंडल के सभी जिलों के पदाधिकारियों के साथ की बैठक

18 सितंबर को सिविल लाइंस स्थित एक क्लब में गोरखपुर-बस्ती मंडल के सात जिलों के पदाधिकारियों की बैठक में अजय लल्लू ने कहा कि 'हम वचन निभाएंगे' यात्रा सात अक्टूबर से अयोध्या से शुरू होगी। यात्रा का पहला चरण 12 अक्टूबर को गोरखपुर में पूरा होगा।

पदाधिकारियों का मनाेबल बढाने के लिए आ सकती हैं प्रियंका गांधी

लल्‍लू ने दाेनों मंडलों के सातों जिलों के पदाधिकारियों को बताया कि कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने और आम नागरिकों की समस्या जानने खुद प्रदेश महासचिव प्रियंका वाड्रा भी आ सकती हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री का चेहरा पार्टी नेतृत्व तय करेगा। प्रियंका वाड्रा के नेतृत्व में ही चुनाव होगा।

विकास का झूठा दावा कर रही है प्रदेश सरकार

अजय लल्लू ने कहा कि युवा, किसान, महिलाएं बेरोजगारी, महंगाई, गन्ना मूल्य, महिला अपराध पर सवाल पूछ रहे हैं लेकिन प्रदेश सरकार अब्बाजान, चचाजान के साथ झूठे विकास का पुलिंदा दिखाकर लोगों को भ्रमित कर रही है। आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड के चित्रों को दिखाकर जनता को विकास का झांसा दिया जा रहा है।

प्रदेश में परिवर्तन चाह रही है जनता

अब सरकार जो भी हथकंडा अपना ले, जनता परिवर्तन करके ही मानेगी। 30 हजार कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने 90 लाख लोगों से संवाद किया है। जनता की भावना हम जान रहे हैं। दो लाख विजय सेना बनाने का लक्ष्य हासिल करने के लिए पार्टी विधानसभा वार प्रशिक्षण कार्यक्रम कर रही है।

प्रदेश अध्‍यक्ष के साथ मौजूद रहे यह लोग

प्रदेश अध्‍यक्ष के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, प्रदेश महासचिव त्रिभुवन नरायन मिश्र, प्रदेश महासचिव अमरेंद्र मल्ल, जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान, महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, अंबिका सिंह, दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, अरुण कुमार अग्रहरी, राजेश तिवारी, राकेश यादव, जितेंद्र पांडेय, गोरखलाल श्रीवास्तव, संजीव सिंह सोनू, श्यामशरण श्रीवास्तव, प्रवीण पासवान, नवीन सिन्हा, राजकुमार सिंह, रामजी गिरि, शरद कुमार सिंह, प्रवीण पांडेय, अंकुर वर्मा, आनंद श्रीवास्तव, देवेंद्र निषाद, आलोक शुक्ल, प्रेमलता चतुर्वेदी, दिलीप कुमार निषाद, संजय चौबे, प्रणव उपाध्याय, संजय जायसवाल, राकेशराम त्रिपाठी, मुस्तफा अंसारी, मेनिका पांडेय, कालंजय राम त्रिपाठी, तसनीम आलम अंसारी, ओसामा खान, आदिअंश गांधी, अनिल दूबे, रोहन पांडेय आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.